भौतिक विज्ञान और गणित के प्रश्नों ने उलझाया

जेईई के तीसरे दिन 95.44 फीसद रही उपस्थिति - रसायन विज्ञान ने दी राहत एनसीईआरटी से आए प्रश्न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:35 PM (IST)
भौतिक विज्ञान और गणित के प्रश्नों ने उलझाया
भौतिक विज्ञान और गणित के प्रश्नों ने उलझाया

जासं, आगरा : गुरुवार को नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। कई प्रश्न ऐसे थे जो 12वीं में कम किए गए कोर्स से आए। भौतिक विज्ञान और गणित के प्रश्न हल करने में ज्यादा वक्त लगा।

परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्होंने कोर्स में की गई 30 फीसद कमी के हिसाब से तैयारी की थी। लेकिन, कुछ प्रश्न हटाए गए कोर्स में से आने पर उन्हें छोड़ना ही बेहतर विकल्प लगा। हालांकि रसायन विज्ञान ने उन्हें थोड़ी राहत दी और ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी से ही आए। गणित और भौतिक विज्ञान ने परीक्षार्थियों को गुरुवार को भी परेशान किया।

एनटीए कोआर्डिनेटर एसएस मिश्रा ने बताया कि जेईई के तीसरे दिन गुरुवार को आगरा के चार केंद्रों तेहरा स्थित ईओएन डिजिटल जोन (आइडीजेड), कुबेरपुर स्थित देव टेक्निकल कैंपस, सिकंदरा स्थित डीईपीजी कालेज और इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आरकेजीएम इंस्टीट्यूट के साथ शिकोहाबाद के जेएस यूनिवर्सिट केंद्रों पर 1490 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से सिर्फ 68 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 95.44 फीसद रही। शुक्रवार को परीक्षा का अंतिम दिन हैं, इसमें करीब 1400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। रसायन विज्ञान के प्रश्न भौतिक विज्ञान और गणित की अपेक्षाकृत आसान लगे। ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी से ही आए।

तनिष्का, परीक्षार्थी। कुछ प्रश्न हटाए गए कोर्स में से आने पर थोड़ी परेशानी हुई। मानसिक रूप से इस बात के लिए हम तैयार नहीं थे।

शिवानी, परीक्षार्थी। गणित और भौतिक विज्ञान के प्रश्नों का स्तर काफी अच्छा था। गणनाओं में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। पेपर ठीक था।

कोमल उपाध्याय, परीक्षार्थी। खासकर गणित और भौतिक विज्ञान से जुड़े कुछ प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। रसायन विज्ञान के प्रश्न ठीक थे। पेपर उम्मीद से थोड़ा मुश्किल रहा।

कृति चौहान, परीक्षार्थी।

chat bot
आपका साथी