Agra Panchayat Chunav Result: आगरा में सिर्फ 4797 वोट पा कर बन गए जिला पंचायत सदस्य

आगरा में सबसे कम वोट वार्ड नंबर 50 के विजयी प्रत्याशी को मिले। जबकि आगरा में सबसे बड़ी जीत वार्ड 36 पर हुई है। यहां से विजयी सदस्य मंजू भदौरिया को 19027 वोट मिले हैं। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:14 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:14 PM (IST)
Agra Panchayat Chunav Result: आगरा में सिर्फ 4797 वोट पा कर बन गए जिला पंचायत सदस्य
आगरा में पंचायत चुनाव में विजेताओं की सूची बनाकर चुनाव आयोग को भेज दी गई है। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। चुनाव परिणाम को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। किसी को पांच अंकों में वोट लाने के बाद भी जीत नहीं मिल पाती तो किसी को कुछ वोट पाकर ही जीत मिल जाती है। आगरा के वार्ड 50 पर ऐसा ही हुआ है। यहां से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले बनीराम को सिर्फ 4797 वोट मिले। जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशियों में सबसे कम वोट इन्हीं को मिले हैं। जबकि आगरा में सबसे बड़ी जीत वार्ड 36 पर हुई है। यहां से विजयी सदस्य मंजू भदौरिया को 19027 वोट मिले हैं।

तमाम विवादों के बीच जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम को अंतिम रूप दे दिया गया है। विजयी सदस्यों की सूची भी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। इस बार जिले में जिला पंचायत सदस्य की सबसे बड़ी जीत शमसाबाद के वार्ड 36 से दर्ज की गई है। इस वार्ड से पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु मंजू भदौरिया ने रिकार्ड वोट से जीत हासिल की है।उन्हें 19,027 वोट मिले हैं। जोकि कुल मतदान 67.74 प्रतिशत का 66.1 प्रतिशत है। कई वार्डों के परिणाम विवादों के घेरे में रहे। सबसे अधिक विवाद अछनेरा ब्लाक के वार्ड 20 पर रहा। यहां से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु सीमा चौधरी को पहले विजयी बताया गया, बाद में जीत का प्रमाण पत्र मुरारी लाल को दिया गया। इसको लेकर पूर्व सांसद ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पर धरना भी दिया।

वार्ड संख्या विजयी सदस्य प्राप्त वैध मत

01 विजय सिंह 9959

02 अमरनाथ 6737

03 मानवेंद्र सिंह 4583

04 हरि कृपाल 7311

05 हेमलता 6206

06 बबीता देवी 8305

07 बृजमोहन सिंह 6105

08 सूबेदार वर्मा 11153

09 मंजू सिकरवार 3553

10 विरमा देवी 8994

11 हेमंत सिंह 9569

12 रामरती 4219

13 विमलेश देवी 3361

14 गुड्डी उर्फ राजकुमारी 6066

15 शशि उर्फ शशिबाला 5220

16 श्याम बाबू 5659

17 शिवपाल सिंह सिकरवार 5224

18 घनश्याम सिंह सोलंकी 6013

19 चोखेलाल 5935

20 मुरारी लाल 5790

21 पप्पू 8131

22 रामेश्वर 6492

23 मंजू देवी 6670

24 रेखा चाहर 7259

25 रिंकी 8886

26 सावित्री देवी 5020

27 मिथलेश 6644

28 पूजा भदौरिया 11620

29 संगीता देवी 4911

30 अशोक रावत 4867

31 बबीता सिंह 6674

32 शशि देवी 11563

33 रजनीश 5305

34 जगदीश प्रसाद 5907

35 अनू 11863

36 मंजू भदौरिया 19027

37 जितेंद्र 8459

38 अनीता सिंह 7647

39 रामसखी 7832

40 रघुवीर सिंह 6201

41 दिलकेश 5670

42 अनिल कुमार 9439

43 आरती 11891

44 कन्ही 7427

45 रामऔतार 9676

46 देवेंद्र प्रसाद 7464

47 महेश चंद्र 7135

48 कृष्ण पाल सिंह 5481

49 सहवीर 9830

50 बनीराम 4797

51 सीमा देवी 11141 

chat bot
आपका साथी