Agra Panchayat By Election 2021: आगरा में प्रधान पद के मतदान को लाइन, ग्राम पंचायत सदस्यों को लेकर नहीं उत्साह

आगरा जिले में 160 रिक्त पदों के लिए 78 मतदान केंद्रों के 125 मतदेय स्थलों पर मतदान हो रहा है। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार रात को ही मतदेय स्थलों पर पहुंच गई थीं। दस ब्लाकों में 160 पदों के लिए 43957 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:03 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:03 AM (IST)
Agra Panchayat By Election 2021: आगरा में प्रधान पद के मतदान को लाइन, ग्राम पंचायत सदस्यों को लेकर नहीं उत्साह
बाह क्षेत्र में मतदान केंद्र पर शनिवार सुबह जुटीं महिला मतदाता। फोटो: जागरण

आगरा, जेएनएन। पंचायत उपचुनाव के लिए आगरा मंडल में शनिवार सुबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगरा जिले में कुल 160 रिक्त पदों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें 156 ग्राम पंचायत सदस्य, तीन प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जा रहे हैं।प्रधान पद के लिए खंदौली ब्लाक की ग्राम पंचायत कुबेरपुर, बिचपुरी ब्लाक की ग्राम पंचायत बरारा और जैतपुर कलां ब्लाक की ग्राम पंचायत मढेपुरा के प्रधान का चुनाव हो रहा है। यहां के बूथों पर मतदान के लिए लाइन लगी हुई है। सुबह घर का कामकाज कर महिलाएं मतदान करने पहुंच गई हैं।वहीं, ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उतना उत्साह नहीं है। जिन बूथों पर सिर्फ ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, वहां कम ही मतदाता लाइन में लगे हैं। इधर गर्मी का असर भी मतदान केंद्रों पर नजर आ रहा है।

आगरा जिले में 160 रिक्त पदों के लिए 78 मतदान केंद्रों के 125 मतदेय स्थलों पर मतदान हो रहा है। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार रात को ही मतदेय स्थलों पर पहुंच गई थीं। दस ब्लाकों में 160 पदों के लिए 43,957 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 54 ग्राम पंचायतों में 156 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। ग्राम पंचायत सदस्य के 2239 रिक्त पदों के लिए 2704 नामांकन हुए थे। इसमें से 2083 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। रिक्त पद रहने और चार प्रधानों की मृत्यु होने की वजह से जिले की 690 ग्राम पंचायतों में से 198 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका है। जिले के 15 में से दस ब्लाकों में उपचुनाव हो रहा है। इसमें अकोला, अछनेरा, खेरागढ़, जगनेर, सैंया, बाह, जैतपुर कलां, एत्मादपुर, खंदौली और बिचपुरी ब्लाक में मतदान हो रहा है।

वहीं मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के बाद खाली हुए दो प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा असंगठित ग्राम पंचायतों के खाली रह गए थे। साथ ही 91 वार्ड सदस्य पद के लिए छह ब्लाक क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। फीरोजाबाद जिले में 44 मतदान केंद्रों पर ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए धीमी गति से मतदान चल रहा है।

chat bot
आपका साथी