गंदगी का दाग मिटाने को चार माह चलेगा महासफाई अभियान

आगरा : ताजनगरी में चार माह का विशेष सफाई अभियान दो अक्टूबर से शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 09:00 AM (IST)
गंदगी का दाग मिटाने को चार माह चलेगा महासफाई अभियान
गंदगी का दाग मिटाने को चार माह चलेगा महासफाई अभियान

आगरा : ताजनगरी में चार माह का विशेष सफाई अभियान दो अक्टूबर से शुरू होगा। कूड़े से आजादी का यह अभियान तीस जनवरी तक चलेगा। इस दौरान सीवर लाइन की भी सफाई होगी। नगर निगम इसके लिए जन सहयोग भी लेगा। हर वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति गठित होगी।

बुधवार दोपहर आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मेयर नवीन जैन ने बताया कि समिति में दस से 15 सदस्य होंगे। एक संयोजक होगा। दो सदस्य सेवानिवृत्त इंजीनियर, दो महिलाएं सहित अन्य वर्ग से शामिल होंगे। समिति रोजाना एक घंटे सफाई अभियान चलाएगी। अभियान सुबह आठ से दस बजे के बीच चलेगा। हर समिति रोज 25 परिवारों से संपर्क कर स्वच्छता का महत्व भी बताएगी। अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाली दस सर्वश्रेष्ठ कमेटियों का चयन होगा। इन समितियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्हें सम्मानित करेंगे। सबसे साफ पांच मुहल्लों और उनकी टीम को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें पांच लाख रुपये का इनाम मिलेगा। पिछले दिनों केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोंस ने आगरा को बहुत गंदा बताया था।

नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि निगम के चार जोन में अभियान चलेगा। 3435 सफाई कर्मचारियों (स्वच्छता प्रहरी) को लगाया है। यमुना नदी के किनारे, घाट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित अन्य को शामिल किया है। इसके लिए तीन दर्जन से अधिक संगठनों, संस्थाओं, स्कूलों सहयोग को तैयार हैं। इस दौरान अधिशासी अभियंता एके सिंह, पार्षद शरद चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

सड़कों को न करें गंदा

अपर नगरायुक्त विजय कुमार ने लोगों से सड़कों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगेगा। कूड़ादान बने प्लॉटों को चिह्नित किया जाएगा।

फेल रहा सीवर सफाई अभियान

चार माह पूर्व जल संस्थान ने सीवर सफाई अभियान शुरू किया था। सप्ताह भर बाद अभियान दमतोड़ गया। ये कार्यक्रम भी होंगे

- 14 अक्टूबर को नगर निगम में चित्रकला प्रतियोगिता होगी।

- हर वार्ड में सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम होंगे।

- प्रत्येक स्कूल व अन्य संगठन 500 मीटर के दायरे में डस्टबिन रखवाएंगे।

-

chat bot
आपका साथी