सड़कें हुई सही, झूलते तार बनेंगे मुसीबत, लोगों को होगी दिक्कत

आगरा: आगरा की ऐतिहासिक रामबरात में दो ही दिन बचे हैं। भगवान श्रीराम की बरात के स्वागत के लिए लोग पलकपावड़े बिछाए बैठे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Oct 2018 10:00 AM (IST) Updated:Wed, 03 Oct 2018 10:00 AM (IST)
सड़कें हुई सही, झूलते तार बनेंगे मुसीबत, लोगों को होगी दिक्कत
सड़कें हुई सही, झूलते तार बनेंगे मुसीबत, लोगों को होगी दिक्कत

आगरा: आगरा की ऐतिहासिक रामबरात में दो ही दिन बचे हैं। भगवान श्रीराम की बरात के स्वागत को शहरवासी पलकें बिछाए बैठे हैं। शोभायात्रा के मार्ग में गड्ढों को भर दिया गया है, लेकिन झूलते तार मुसीबत बनेंगे।

रामबरात पांच अक्टूबर को शाम को निकलेगी। इसमें अब दो दिन ही बचे हैं। नगर निगम ने शोभायात्रा मार्ग पर जितने भी गड्ढे थे, उन्हें पैचवर्क कर सही करा दिया है। शोभायात्रा मार्ग तो सही हो गया, लेकिन कुछ जगह बिजली के तार झूल रहे हैं। रावतपाड़ा में मन:कामेश्वर मंदिर वाली गली के पास और उससे कुछ दूरी पर बिजली का तार नीचे लटक रहा है। छत्ता बाजार में सीवर का मेनहोल बदला गया था, लेकिन मलबा बीच रोड पर ही छोड़ दिया गया है। फव्वारा के पास भी तार बीच में झूल रहा है।

यह है शोभायात्रा मार्ग :

लाला चन्नौमल की बारादरी से रामबरात पांच अक्टूबर की शाम शुरू होगी। यह रावतपाड़ा, दरेसी नंबर एक व दो, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, छिली ईट रोड, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार होते हुए रावतपाड़ा पहुंचेगी, यहां से छह अक्टूबर की सुबह स्वरूप जनकपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

जर्जर हैं 37 भवन : नगर निगम ने शोभायात्रा मार्ग का सर्वे कर 37 जर्जर भवन चिह्नित किए हैं। शोभायात्रा में भीड़ उमड़ती है। घर, दुकान, प्रतिष्ठान आदि जगहों से लोग प्रभु राम के दर्शन करते हैं। इनमें से कई घरों के छज्जे जर्जर हैं। इन पर लाल झंडी लगाई जाएगी, जिससे लोग इनके आसपास नहीं रहें।

chat bot
आपका साथी