स्वच्छता को उठे हाथ, तो दिखने लगा बदलाव

आगरा: लोगों के घरों के बाहर कूड़े के ढ़ेर लगे थे। सड़कें गंदी थी और लोग सफाई कर्मचारियों के आने का इंतजार कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:00 AM (IST)
स्वच्छता को उठे हाथ, तो दिखने लगा बदलाव
स्वच्छता को उठे हाथ, तो दिखने लगा बदलाव

आगरा: लोगों के घरों के बाहर कूड़े के ढ़ेर लगे थे। सड़कें गंदी थी और लोग सफाई कर्मचारियों के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी वार्ड 39 की पार्षद लक्ष्मी शर्मा हाथों में झाडू थामे नेताजी नगर क्षेत्र पहुंचीं और क्षेत्रीय लोगों की मदद से स्वच्छता अभियान शुरु कर दिया। फिर क्या था, मेहनत रंग लाई और देखते ही देखते गंदी गलियां चमक रहीं थीं।

गंदगी को देखकर लोग नाक-मुंह सिकोड़ना गलत है। यह कूड़ा हमारे ही घरों से निकलता है। इसलिए इसे सही जगह पर फेंकना हमारी जिम्मेदारी है। इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने को दैनिक जागरण मेरा भारत स्वच्छ अभियान चला रहा है। इससे लोग खुद जुड़े रहे हैं। गुरुवार को नेताजी नगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने अपने पति के साथ झाड़ू लगाने की शुरुआत की। इसके बाद लोग खुद ब खुद जुड़ गए।

इस दौरान रघु पंडित, देवेंद्र कुशवाहा, हेमू वर्मा, लाला राम, विपिन गुप्ता, मिथुन, कुशल पाल, रॉकी, राजेश, विनीत शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश पंडित आदि मौजूद रहे। घरों के बाहर लगे थे कूड़े के ढ़ेर

कॉलोनी में कूड़ा बाहर से नहीं आया था। लोगों ने घरों के कूड़े को डस्टबिन की जगह खुले में फेंक रखा था।

खुद से सफाई की शुरुआत कर लोगों को भी समझाया है कि स्वच्छता जरूरी है। इससे हम बीमारियों से बचेंगे और आस-पड़ोस भी सुंदर होगा।

लक्ष्मी शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद। लोग कूड़ा खुले में फेंकते हैं और दोष सरकार को देते हैं। हमें अपनी आदत बदलनी होगी। सफाई के प्रति जागरूक होकर ही बदलाव दिखेगा।

उमेश कुमार, क्षेत्रीय निवासी। कूड़ा खुले में फेंकने की जगह डस्टबिन में डालने की आदत डालें। आज हमने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है।

देवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय निवासी। स्वच्छता हमारी भी जिम्मेदारी है। घरों को साफ रखकर पड़ोस को गंदा करना गलत है। इस आदत को बदलना होगा।

अविनाश चौधरी, क्षेत्रीय निवासी।

chat bot
आपका साथी