ऐसे बनाया जा सकता है भारत देश को महान, आगे आकर देखो

आगरा: स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हमारी भी जिम्मेदारी है। दैनिक जागरण के 'मेरा भारत स्वच्छ' अभियान के साथ मिलकर अपने आसपास हम भी माहौल स्वच्छ बनाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:00 AM (IST)
ऐसे बनाया जा सकता है भारत देश को महान, आगे आकर देखो
ऐसे बनाया जा सकता है भारत देश को महान, आगे आकर देखो

आगरा: स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हमारी भी जिम्मेदारी है। दैनिक जागरण के 'मेरा भारत स्वच्छ' अभियान के साथ मिलकर हम भी अपने आसपास स्वच्छ माहौल बनाएंगे। यह कहना है सुल्तानगंज, मुगल रोड स्थित दीप अपार्टमेंट की महिलाओं का। उन्होंने शनिवार को सोसायटी में सफाई अभियान चलाया।

कॉलोनी की महिलाओं ने झाड़ू थामकर सोसायटी और आसपास सफाई की। उन्होंने कहा कि घर तो सभी साफ रखते हैं, लेकिन पड़ोस और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। सरकार और नगर निगम की तरफ ताकने से बेहतर है कि खुद कोशिश करें, बदलाव जरूर दिखाई देगा। हफ्ते में एक दिन लेते हैं जिम्मेदारी

सोसायटी को साफ रखने के लिए हर हफ्ते एक व्यक्ति सफाई की जिम्मेदारी उठाता है और अपने निर्देशन में सफाई कर्मचारियों से सफाई कराई जाती है। सभी जिम्मेदारी समझते हैं इसलिए खुले में गंदगी फेंकने की जगह कूड़ेदान में ही डाली जाती है। जलते तारों से परेशानी

सोसायटी वालों की सबसे बड़ी परेशानी रोड के दूसरी तरफ बने कबाड़ी हैं, जो खुले में तार जलाते हैं। मना करने पर लड़ते हैं। शिकायत पर भी कोई रोकने नहीं आता, जिससे वे परेशान हैं।

स्वच्छता घर के साथ आसपास में भी रहे, यह जरूरी है। इसलिए दूसरों का चेहरा देखने के बजाय खुद प्रयास करें, बदलाव दिखेगा।

सुमन गोयल सफाई रहेगी तो बीमारियां भी दूर रहेंगी। इसके लिए नियमित कोशिश करनी होगी। खुद से शुरू करें तो दूसरे भी सीखेंगे।

अर्चना बंसल सफाई तभी संभव है, जब हमारी सोच सकारात्मक हो। दूसरे के भरोसे तो इंतजार ही करना पड़ेगा। इसलिए खुद सफाई का ध्यान रखते हैं।

वर्षा बंजानी सफाई के लिए नगर निगम ही नहीं, नागरिक भी जिम्मेदार हैं। यदि सभी कोशिश करें तो शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है।

मिथलेश अग्रवाल सोसायटी में सभी ध्यान रखते हैं, इसलिए सफाई की दिक्कत नहीं होती। ऐसी कोशिश सभी करें तो बदलाव जरूर दिखेगा।

अनीता घर में सफाई करने से संकोच नहीं तो फिर पड़ोस के लिए क्या सोचना। आज हमने इसी उद्देश्य से कोशिश की है।

उमा गुप्ता शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। सरकार के भरोसे कुछ नहीं मिलेगा। आज से ही कोशिश करें।

पूजा

chat bot
आपका साथी