आगरा को मिल सकती है एक और मंत्री पद की सौगात, शाम को होगा योगी कैबिनेट का विस्‍तार

अगले साल उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके मद्देनजर योगी सरकार तैयारियां शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में योगी कैबिनेट का आज शाम विस्‍तार होगा। आगरा के धर्मवीर प्रजापति चर्चाओं में बने सकते हैं सरकार का हिस्सा। माटी कला बोर्ड की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:34 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:34 PM (IST)
आगरा को मिल सकती है एक और मंत्री पद की सौगात, शाम को होगा योगी कैबिनेट का विस्‍तार
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के एमएलसी धर्मवीर प्रजापति। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। याेगी मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार होने जा रहा है, जिसमें जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर नाम चुने गए हैं। इसमें आगरा के निवासी विधान परिषद सदस्य धर्मवीर प्रजाति का नाम भी चर्चाओं में है। आगरा से सरकार में राज्यमंत्री के रूप में दो सहभागिता पहले से ही है, जिसमें चौधरी उदयभान सिंह और डा. जीएस धर्मेश सम्मिलित हैं। इधर एक चर्चा यह भी चल रही है कि किसी एक पुराने मंत्री की छुट्टी भी हो सकती है। 

खंदौली के हाजीपुर खेड़ा निवासी धर्मवीर प्रजापति मूल रूप से हाथरस जिले के बहरदोई के रहने वाले हैं। जनवरी 2021 में पार्टी ने उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया था, जबकि उस समय वे माटी कला बोर्ड के हैं अध्यक्ष थे। विधान परिषद जाने के बाद उनका माटी कला बोर्ड का कार्यकाल समाप्त भी समाप्त हो गया था, जिसके बाद पुन: जिम्मेदारी नहीं मिली। धर्मवीर प्रजापति को संगठन कार्यो में विशेषता हासिल है, जिस कारण अक्‍सर उन पर बैठकों, प्रवास की जिम्मेदारी रहती है। वे कई दिग्गजों के चहेते भी कहे जाते हैं।

पिता चलाते थे जनरल स्टोर, खुद रहे हैं स्वयंसेवक

धर्मवीर प्रजापति के पिता स्व गेंदा लाल गांव में जनरल स्टोर चलाते थे और मां स्व गंगादेवी हाउस वाइफ थीं। सामान्य परिवार के धर्मवीर ने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में समाज के लिए सेवा के कार्य आरंभ किए। इसके बाद उन्होंने भाजपा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। वर्ष 2002 मे पहली बार उन्हें प्रदेश का दायित्व मिला। तत्कालीन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में वे प्रदेश के महामंत्री बने। इसके बाद दो बार प्रदेश संगठन में मंत्री का दायित्व संभाला। जनवरी 2019 में उन्हें माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। अयोध्या में श्रीराम के दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए उन्होंने आगरा, एटा, कन्नौज सहित दूसरे जिलों से डिजाइनर दिए की व्यवस्था कराई थी। इसके बाद चर्चा में रहे थे। धर्मवीर प्रजापति के दो बेटी और चार बेटे हैं। 

chat bot
आपका साथी