रेल लाइन बिछाने आए अमेरिकन इंजीनियरों को इतनी पसंद आई ताजनगरी कि बसा दी एक और Agra News

अछनेरा में रेलवे लाइन बिछाने आए थे अमेरिकी इंजीनियर। अपने देश लौटकर बसाया था खास शहर यहां से ले गए थे बैलगाड़ी का पहिया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 01:44 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 01:44 PM (IST)
रेल लाइन बिछाने आए अमेरिकन इंजीनियरों को इतनी पसंद आई ताजनगरी कि बसा दी एक और Agra News
रेल लाइन बिछाने आए अमेरिकन इंजीनियरों को इतनी पसंद आई ताजनगरी कि बसा दी एक और Agra News

आगरा, राजीव शर्मा। अमेरिका से आगरा का नाता पुराना है। यहां रेलवे लाइन बिछाने आए इंजीनियरों को यह शहर इतना भाया कि उन्होंने अमेरिका के कैन्सास राज्य में आगरा नाम से ही एक शहर बसा दिया। मुगलिया आगरा से लगाव को प्रदर्शित करने के लिए यहां से ले गए बैलगाड़ी के एक पहिए को भी इस शहर में स्थापित किया।

व्यापार को बढ़ाने के लिए अंग्रेजों ने भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान तक सामान को पहुंचाने के लिए रेल लाइन बिछाई थी। ब्रिटिश काल में आगरा महत्वपूर्ण नगर था, इसलिए इस शहर को भी देश के दूसरे हिस्सों से जोडऩे के लिए रेल लाइन बिछाई गई। दिल्ली-बांदीकुई और बांदीकुई-आगरा रेल लाइन वर्ष 1874 में बिछनी शुरू हुई। आगरा के अछनेरा में भी रेल लाइन बिछाई गई थी। इसके लिए अमेरिकी इंजीनियर लंबे समय तक यहां रहे थे।

इतिहासकार राजकिशोर शर्मा 'राजे' के अनुसार, अमेरिकी इंजीनियर यहां से बैलगाड़ी का एक पहिया भी अपने साथ ले गए थे। उन्होंने अमेरिका में कैन्सास राज्य की फिलिप्स काउंटी के एक शहर का नाम 'आगरा' रख दिया। यह उनके ताजनगरी से प्रेम ही था कि वहां पानी की टंकी पर भी 'आगरा' लिखवाया। यहां आगरा के नाम पर लॉज भी है। आगरा के नाम से एक नोटीफाइड बोर्ड लगा हुआ है। इस संबंध में पालीवाल पार्क स्थित ताज सिटी म्यूजियम में दस्तावेज मौजूद हैं।

अमेरिका का आगरा

कैन्सास की स्थापना वर्ष 1888 में हुई। इसका कुल क्षेत्रफल करीब 700 वर्गमीटर है। वर्ष 2010 की जनगणना के अनुसार, वहां सिर्फ 339 लोग ही रहते हैं। वहां तीन चर्च, एक रेस्तरां, प्राथमिक और उच्च विद्यालय, डाकघर है।

भारत का आगरा

क्षेत्रफल लगभग 4027 वर्ग किमी है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, आबादी लगभग 44 लाख है। यहां ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे तीन-तीन विश्वदाय स्मारक हैं।

'अमेरिका के कैन्सास सिटी में आगरा नाम से एक शहर बसाया गया था। यह शहर अमेरिकियों ने ही बसाया था।'

- सुगम आनंद, इतिहासकार 

chat bot
आपका साथी