राष्‍ट्रीय क्षय रोग उन्‍मूलन कार्यक्रम में आगरा ने मारी बाजी, सूबे में रहा टॉप पर

आगरा टीबी कार्यक्रम में आया नंबर वन। सभी जिलों की आरपीटीएमयू वाइज जारी हुई रैंकिंग। आगरा को सबसे अधिक 23000 टीबी मरीजों को स्क्रीन कर उन्हें उपचार करने का टारगेट मिला था। इसे लगभग पूरा कर लिया गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 04:43 PM (IST)
राष्‍ट्रीय क्षय रोग उन्‍मूलन कार्यक्रम में आगरा ने मारी बाजी, सूबे में रहा टॉप पर
टीबी कार्यक्रम में आगरा ने नंबर वन स्थान प्राप्त किया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। टीबी कार्यक्रम में आगरा ने नंबर वन स्थान प्राप्त किया है। पूरे प्रदेश के 75 जिलों की समीक्षा में आगरा के क्षय रोग विभाग को प्रशंसा मिली है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तर से हेल्थ एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की सचिव वी हेकाली झिमोमी और राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की समीक्षा बैठक जूम के माध्यम से की। इसमें सभी जिलों की आरपीटीएमयू वाइज रैंकिंग जारी की गई। इसमें आगरा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि आगरा का टीबी डिपार्टमेंट लगातार टीबी कार्यक्रम के तहत टीबी के पेशेंट्स की स्क्रीनिंग कर उनका उपचार कराने का कार्य कर रहा है। आगरा को सबसे अधिक 23000 टीबी मरीजों को स्क्रीन कर, उन्हें उपचार करने का टारगेट मिला था। इसे हमने 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया है। इस माह के अंत में इस टारगेट को पूरा कर लिया जाएगा।

जिला क्षय रोग विभाग के टीबी समन्वयक कमल सिंह ने बताया कि हम जिले में टीबी के पब्लिक और प्राइवेट सभी पेशेंट्स को नोटिफाई करते हैं और इसकी सूचना टीबी कार्यक्रम के पोर्टल पर दर्ज कराते हैं। इसके साथ ही पेशेंट्स को समय से दवा मिले और उनकी समय से जांच हो इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।

एेसे काम करता है टीबी विभाग

- पब्लिक और प्राइवेट दोनों को नोटिफाई करते हैं।

- एक्सरे, दोनों ही पेशेंट्स को 500 रुपये की दवा।

- दवा सरकारी वाली उपलब्ध करना।

- पेशेंट का फॉलोअप।

- सीबीनाट की जांच।

सूबे में टॉप रैंकिंग के शहर

1. आगरा

2. सोनभद्र

3. बलरामपुर

4. रामपुर

chat bot
आपका साथी