मिशन शक्ति को समर्पित महोत्सव का आगाज

पांच दिवसीय ताज रंग महोत्सव की हुई शुरुआत पहले दिन विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 05:05 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 05:05 AM (IST)
मिशन शक्ति को समर्पित महोत्सव का आगाज
मिशन शक्ति को समर्पित महोत्सव का आगाज

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा स्थित रतन हीरा रिसोर्ट में रविवार को छठवें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का आगाज हो गया। इसमें विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

नेपाल से आए कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, ग्वालियर की वाणी पाठक ने गणेश वंदना, प्रतिष्ठा अग्रवाल, रायना दुबे, नित्या पाठक, रिद्धि बंसल ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। ओडिसी नृत्यांगना कविता मोहंती व रिशिता मोहंती ने ''नारी तू संसार गर्विता'' पर युगल प्रस्तुति दी। दूसरे सत्र की शुरुआत डा. राहुल राज, आनंद टाइटलर, नितेश शर्मा, केशव प्रसाद सिंह ने की। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया। मुख्य आकर्षण अर्पिता विश्वास की शास्त्रीय सरस्वती वंदना की प्रस्तुति रही। सुजाता चटर्जी व ग्रुप ने बंगाली लोक नृत्य व असमिया बीहू नृत्य, बालीवुड अभिनेता राजा राना ने मिमिक्री व कामेडी, बंगाल की वेनीशा दास ने नृत्य प्रस्तुति, टंपा बर्मन ने कत्थक, सुभाश्री पाल ने कत्थक, पिपासा दास ने अ‌र्द्ध-शास्त्रीय नृत्य और असोम की मधुरिमा शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। तृतीय सत्र में म्यूजिकल नाइट में वाराणसी के कलाकारों ने सांस्कृतिक व शास्त्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर की नौ विभूतियों को दिया नवशक्ति सम्मान

रंगमंच साधिका गुरु मां गुजेश्वरी सिंह की स्मृति में शहर की नौ विभूतियों को नवशक्ति सम्मान प्रदान किया गया, इनमें बबीता साहू, डा. इंदू जोशी, निर्मला दीक्षित, डा. रेणु महेंद्रू, दीपिका प्रवीण गुप्ता, प्रीति उपाध्याय, रेनू नंदा, शबाना खंडेलवाल, डा. रेणुका डंग शामिल थीं।

महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया सोमवार को भी तीन सत्र में कार्यक्रम होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे पुरुषों को सप्तऋषि अवार्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने किया। संजय तोमर, हेमंत भोजवाणी, बंटी ग्रोवर, दिनेश अग्रवाल, वरुण पाराशर, वीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी