शहर के खुलने की सुगबुगाहट तेज, कंटेनमेंट जोन की नई सूची जारी

लॉकडाउन 5 के दौरान शहर के 41 नये कंटेंटमेंट जोन में रहेगी सख्‍ती। शहर के 30 और देहात के 11 हॉट स्‍पॉट पर पुलिस रख रही नजर।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 07:56 PM (IST)
शहर के खुलने की सुगबुगाहट तेज, कंटेनमेंट जोन की नई सूची जारी
शहर के खुलने की सुगबुगाहट तेज, कंटेनमेंट जोन की नई सूची जारी

आगरा, जागरण संवाददाता। लॉकडाउन 4 रविवार को खत्‍म होने रहा है। देशभर में आठ जून से अनलॉक 1 शुरू हो जाएगा। धीरे धीरे दुकानें, कार्यालय खुलने लग जाएंगे लेकिन इससे इतर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन 5 को 30 जून तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने नए कंटेंटमेंट जोन की सूची जारी कर दी है। सूची में शहर और देहात के 41 हॉट स्‍पॉट क्षेत्रों को शामिल किया गया है। जिसमें 30 क्षेत्र शहर के हैं और 11 देहात के। पुलिस इन सभी क्षेत्रों में नजर रखे हुए है। लॉकडाउन 5 के दौरान घर से बाहर निकलने पर मास्‍क लगाना आनिवार्य होगा। शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। इससे पूर्व सर्किट हाउस में डीएम पीएन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आगरा के विधायक, सांसद और मेयर शामिल थे। बाजारों के खुलने को लेकर सभी ने चर्चा की। महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत की गई। संभावना जताई जा रही है कि देर रात तक जिला प्रशासन इस संदर्भ में गाइड लाइन जारी करेगा। बता दें कि शनिवार को जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्‍न व्‍यापारिक संगठनों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद से तीन जून से शहर के बाजार खुलने की संभावना बताई जा रही है। 

 शहरी क्षेत्र में कंटेंटमेंट जोन 

- मंटोला - ढोली खार

- गांधी नगर 

- कमला नगर

- नगलापदी

- एसएनएमसी और खटीक पाड़ा

- तोपखाना, नाई की मंडी और लेडी लायल

- गोकुलपुरा और बल्‍का बस्‍ती

- आजमपाड़ा, रामनगर, पृथ्‍वी नाथ फाटक

- ग्‍यासपुरा, शाहगंज

- आवास विकास एचपी वेस्‍ट

- जगदीश पुरा, किशोरपुरा

- मोती कुंज, म‍दिया कटरा और लोहामंडी 

- सिंकदरा, ककरैठा

- शाहगंज 02, रसूलपुर, खेरिया मोड़, सराय ख्‍वाजा

- नामनेर, मोहनपुरा

-  छीपीटोला, बालूगंज

- ट्रांस यमुना कॉलोनी, रामबाग, सीतानगर, गोकुल नगर, नराइच

- शाहदरा, नुनिहाई, यमुना पार

- सेवला जाट, ग्‍वालियर रोड 

- नगला परसोती, देवरी रोड

- मधु नगर, ग्‍वालियर रोड 

- शिव नगर, मास्‍टर प्‍लान रोड, खंदारी

- बल्‍केश्‍वर

- मोतिया की बगीची, जीवनी मंडी 

- राधा कृष्‍ण बिहार, उमा कुंज

- गोबर चौकी, ताजगंज

- पालीवाल पार्क, हरीपर्वत

- बोदला, सिकंदरा

- बाग मुजफ्फर खां, एमएम गेट

- बिल्‍लोचपुरा, मुरली नगर, ताजनगरी 

देहात क्षेत्र के कंटेंटमेंट जोन

- फतेहपुर सीकरी

- शास्‍त्री नगर, चमरौली, बरौली अहीर 

- सती के मंदिर के पास, पथौली, बिचपुरी

- चितौरा, ब्‍लॉक शमशाबाद 

- गंगा नर्सिंग होम, शमशाबाद  

- गांव बरारा, पुलिस स्‍टेशन, मलपुरा

- कागरौल, ब्‍लॉक खेरागढ़ 

- मलपुरा

- गढ़ी हरदयाल, ब्‍लॉक अकोला 

- सैंया

- चमरौली नगरिया शमशाबाद 

chat bot
आपका साथी