Oxygen Return: हेलो आप ठीक हैं, आक्सीजन सिलिंडर लौटा जाएं, जानिए क्यों आगरा प्रशासन को चलाना पड़ रहा है ये अभियान

Oxygen Return कोविड कंट्रोल सेंटर से मरीजों के स्वजन को आज से किए जा रहे फोन घर में सिलिंडर ले जाने के बाद नहीं हो रही है वापसी। कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा बढ़ाए जाएंगे बेड

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 01:19 PM (IST)
Oxygen Return: हेलो आप ठीक हैं, आक्सीजन सिलिंडर लौटा जाएं, जानिए क्यों आगरा प्रशासन को चलाना पड़ रहा है ये अभियान
नगर निगम स्थित कोविड कंट्रोल सेंटर से मरीजों के तीमारदारों को फोन कर रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। हेलो आप ठीक हो गए हैं। बीस दिन से अधिक हो गए हैं। अभी तक आक्सीजन सिलिंडर नहीं लौटाया है। आक्सीजन सिलिंडर तुरंत लौटा जाएं। सिलिंडर जहां से लिया गया है, वहीं पर जमा करना होगा। जी हां, कुछ इसी अंदाज में सोमवार से नगर निगम स्थित कोविड कंट्रोल सेंटर से मरीजों के तीमारदारों को फोन कर रहा है। आगामी दस दिनों तक प्रशासन यह विशेष अभियान आगरा में चलाएगा। जिससे अधिक से अधिक आक्सीजन सिलिंडर की वापसी हो सके।

कोविड की तीसरी लहर से इन्कार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन तीन अहम बिंदुओं पर फोकस कर रहा है। पहला बेड को लेकर है। शहर में 26 कोविड अस्पताल हैं जबकि एसएन और जिला अस्पताल अलग से हैं। आठ से दस दिनों के भीतर प्रशासन बेड की संख्या को 2300 से बढ़ाकर 2700 के आसपास करने जा रहा है। मैरिज होम को भी चिन्हित किया गया है। जरूरत पड़ने पर मैरिज होम का अधिग्रहण किया जाएगा। दूसरा बिंदु आक्सीजन की आपूर्ति को लेकर है। हवा से आक्सीजन बनाने के दो प्लांट हैं। इन दोनों की क्षमता 2200 सिलिंडर प्रतिदिन की है। 14 अस्पताल ऐसे हैं जिनके यहां एक टन का लिक्विड आक्सीजन का टैंक है। हर दिन अस्पतालों को भरपूर लिक्विड आक्सीजन मिल रही है। ऐसे प्लांट की संख्या छह है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग वेंडरों और अस्पतालों से सिलिंडर लेकर गए हैं जिनकी वापसी नहीं की जा रही है। ऐसे लोगों को फोन कर सिलिंडर वापस मंगाए जाएंगे। संक्रमितों स्वजनों को फोन होने शुरू हो चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी