विकास कार्यों को मिली रफ्तार, तीन आरओबी और एक पुल का शुरू हुआ निर्माण

उप्र राज्य सेतु निगम निर्माण इकाई को मिली है जिम्मेदारी वर्ष 2023 तक बनकर होंगे तैयार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:00 PM (IST)
विकास कार्यों को मिली रफ्तार, तीन आरओबी और एक पुल का शुरू हुआ निर्माण
विकास कार्यों को मिली रफ्तार, तीन आरओबी और एक पुल का शुरू हुआ निर्माण

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में विकास कार्यों को रफ्तार मिल रही है। तीन रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) और यमुना नदी पर एक पुल का निर्माण शुरू हो गया है। उप्र राज्य सेतु निगम, निर्माण इकाई द्वारा बेस तैयार किया जा रहा है। आरओबी और पुल का निर्माण वर्ष 2023 तक पूरा होगा।

नेशनल हाईवे-19 स्थित रुनकता, आगरा को बल्देव, मथुरा से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर रेणुका धाम के पास पुल बनाया जा रहा है। पुल का एक कुआं बनना शुरू हो गया है। अगले सप्ताह से दो और कुओं पर काम चालू होगा। निर्माण में 54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल बनने से ढाई दर्जन गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।

आगरा-दिल्ली रेल लाइन पर हीरालाल प्याऊ से पनवारी मार्ग रेल फाटक नंबर 507 पर आरओबी का निर्माण शुरू हो गया है। 39.66 करोड़ से बनने वाले आरओबी से दो दर्जन गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।

ईदगाह-बयाना रेल लाइन पर ईदगाह रेलवे स्टेशन के नजदीक आरओबी का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को जेसीबी से संबंधित स्थल की सफाई की गई। 49.26 करोड़ रुपये से आरओबी का निर्माण होगा। रावली ब्रिज का चौड़ीकरण : कलक्ट्रेट तिराहा स्थित रावली ब्रिज को चार लेन किया जाएगा। दस साल पूर्व दो लेन बनकर तैयार हो गए हैं। अब दो लेन का निर्माण शुरू हुआ है। आरओबी की दो लेन बनने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। - शहर में तीन आरओबी और एक पुल का निर्माण शुरू हो गया है। दो साल के भीतर सभी बनकर तैयार हो जाएंगे।

विक्रम सिंह, उप परियोजना प्रबंधक उप्र राज्य सेतु निगम, निर्माण इकाई

chat bot
आपका साथी