अागरा की बेटी को दुष्कर्मियों ने दी थी धमकी, सबक सिखाने को उठाया ये कदम

खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला। खेत पर गई किशोरी से दो आरोपितों ने किया था दुष्कर्म। किशेारी को दी थी जान से मारने की धमकी। परिवार के हौसला बढ़ाने पर बेटी ने आरोपितों को सिखाया सबक। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:12 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:12 PM (IST)
अागरा की बेटी को दुष्कर्मियों ने दी थी धमकी, सबक सिखाने को उठाया ये कदम
आगरा की बेटी ने दुष्‍कर्म के आरोपितों को सबक सिखा दिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। अागरा की बेटी ने अपने साथ दुष्कर्म करने वालों को सबक सिखाया। उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपितों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। किशोरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपितों को लगा कि वह डर जाएगी। इस बारे मेंं अपने घर में भी किसी को नहीं बताएगी। मगर, किशोरी ने धमकी से बिना डरे उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि उनकी आगे की जिंदगी अब सलाखों के पीछे कटेगी।

मामला अागरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सोमवार की रात को किशोरी घर से खेेत पर शौच के लिए गई थी। वहां पर पहले से मौजूद आरोपित राजेश और उसके नाबालिग साथी ने दबोच लिया। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया। आरोपिताें ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपितों ने किशोरी को घटना की जानकारी परिवार के लोगों को देने पर उसे गांव में बदनाम करने की धमकी दी।

इससे वह दहशत में आ गई। किशोरी के बदहवास हालत में घर लौटने पर परिवार के लोगों ने उससे जानकारी करने का प्रयास किया। मगर, वह धमकी के चलते डरी हुई किशोरी ने स्वजन को नहीं बताया। मंगलवार की सुबह परिवार की महिलाओं को उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद स्वजन उसे थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को किशोरी के साथ हुई घटना के बारे में बताया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधेड़ ने किया बालिका से दुष्कर्म का प्रयास

एत्माद्दौला क्षेत्र में मंगलवार को एक घर में घुसे अधेड़ ने बालिका को अकेला देख दबोच लिया। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के रोने की अावाज सुनकर पहुंचे पड़ोस के लोगों को देख आरोपित वहां से भाग गया। बालिका के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।

घटना मंगलवार की दोपहर की है। एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली छह वर्षीय बालिका अपने घर पर अकेली थी। परिवार के लोग घर से बाहर थे। इसी बीच बस्ती का 40 वर्षीय अधेड़ घर में घुस आया। बालिका को कमरे में अकेला देख उससे अश्लील हरकतें करने लगा। अधेड़ ने बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया तो वह रोने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर स्वजन और पड़ोस के लोग घर में पहुंच गए। स्वजन को देख आरोपित वहां से भाग गया। अारोपित के अल्पसंख्यक समुदाय के होने से तनाव फैल गया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। बालिका के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी