मंडलायुक्त साहब, दो साल के बाद नहीं चालू हुई अंडरपास की एक लेन

आगराजागरण संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड के अफसरो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:05 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:05 AM (IST)
मंडलायुक्त साहब, दो साल के बाद नहीं चालू हुई अंडरपास की एक लेन
मंडलायुक्त साहब, दो साल के बाद नहीं चालू हुई अंडरपास की एक लेन

आगरा,जागरण संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड के अफसरों ने तत्कालीन मंडलायुक्त के वादे को पलीता लगा दिया है। दो साल के बाद भी सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास के सामने की रुनकता से सिकंदरा की लेन को चालू नहीं किया गया है। वर्तमान में लेन पर धीमी गति से काम चल रहा है। अंडरपास के आसपास संरक्षा के ठीक तरीके से इंतजाम नहीं किए गए हैं।

सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने जाम की समस्या को देखते हुए अंडरपास बनाया जा रहा है। दिसंबर 2017 में अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ था। यह दिसंबर 2019 तक पूरा होना था, लेकिन एनएचएआइ मथुरा खंड के अफसरों की लापरवाही के चलते अभी तक कार्य खत्म नहीं हुआ है। 23 करोड़ रुपये से बन रहे अंडरपास का नवंबर 2019 में तत्कालीन मंडलायुक्त अनिल कुमार ने निरीक्षण किया था। एक माह के भीतर एक लेन (रुनकता से सिकंदरा) को चालू करने का आश्वासन दिया था। एनएचएआइ अफसरों के साथ बैठक की थी, लेकिन अभी तक लेन बनकर तैयार नहीं हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेन नहीं चालू होने के कारण आए दिन सर्विस लेन पर जाम लगता है। घंटों वाहन जाम में फंसे रहते हैं। कई बार लोगों ने रुनकता सिकंदरा वाली लेने को खोलने की मांग भी उठाई है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - एनएचएआइ मथुरा खंड के अफसरों ने मार्च तक दूसरी लेन चालू करने का आश्वासन दिया है। हाईवे पर संरक्षा के इंतजाम करने और दूसरी लेन को समय पर चालू करने के आदेश दिए गए हैं।

अमित गुप्ता, मंडलायुक्त

chat bot
आपका साथी