आनलाइन मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व, बच्चों में उत्साह

स्कूलों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम बचों को दी जा रही जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:14 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:14 AM (IST)
आनलाइन मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व, बच्चों में उत्साह
आनलाइन मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व, बच्चों में उत्साह

आगरा, जागरण संवाददता। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आनलाइन नवरात्र व दशहरा पर्व मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों को पर्व के महत्व व संस्कृति के बारे में समझाया गया। विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

शुभारंभ आनंदिता सिंह के स्वागत व अभिनंदन गान से हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनन्या ने नव दुर्गा कवच का श्लोक उच्चारण कर माता के नव रूपों का वर्णन किया। मयंक ने नवरात्र व गौरी ने दशहरा पर्व की महत्ता बताई। रामिनी, मौलिक्षा, विराट ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कौमुदी, अनन्या, ॠषिका, सना ने काव्य प्रस्तुति व सुहाना ने हनुमान चालीसा का मधुर गान किया। विहान व वरादा ने नाट्य प्रस्तुति दी। स्कूल निदेशक डा. सुशील गुप्ता ने प्रस्तुतियों को सराहा। प्रधानाचार्य याचना चावला ने माता-पिता की आज्ञा मानने की शिक्षा दी। संचालन आनंदिता सिंह व जयललिता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी