Agra Cantt: अागरा कैंट स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, बनेगा सिटी सेंटर, ये मिलेंगी यात्री सुविधाएं

आइआरएसडीसी प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट ग्वालियर प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल स्टेशन शामिल हैं। पहले चरण उत्तर मध्य रेलवे के दो सबसे महत्वपूर्ण प्रयागराज व कानपुर स्टेशनों के पुनर्विकास पर प्रजेंटेशन दिया गया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:46 AM (IST)
Agra Cantt: अागरा कैंट स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, बनेगा सिटी सेंटर, ये मिलेंगी यात्री सुविधाएं
आगरा छावनी स्‍टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्‍तार होने जा रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आइआरएसडीसी) आगरा कैंट रेलवे स्टेशन समेत चार बडे़ स्टेशनों का पुनर्विकास करेगा। इसमें स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ संचार और परिवहन की सुविधाआें को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार ने आइआरएसडीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

आइआरएसडीसी प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट, ग्वालियर, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशन शामिल हैं। पहले चरण उत्तर मध्य रेलवे के दो सबसे महत्वपूर्ण प्रयागराज व कानपुर स्टेशनों के पुनर्विकास पर प्रजेंटेशन दिया गया। स्टेशनों का पुनर्विकास पीपीपी मोड के तहत किया जाएगा। स्टेशनों पर सिटी सेंटर का निर्माण, अलग आगमन और प्रस्थान, लिफ्ट, एस्केलेटर, अन्य यात्री सुविधा की उपलब्धता, मौजूदा प्रकृति और स्वरूप का संरक्षण, स्वच्छता, संचार सुविधाएं और परिवहन के अन्य साधनों के साथ संयुक्त विकास किया जाएगा। इसके साथ स्टेशन और उसके आसपास के विकास और शहर में मेट्रो के साथ कनेक्टिविटी भी की जाएगी। आगरा कैंट स्टेशन के लिए आइआरएसडीसी द्वारा वैचारिक योजना और टोपोग्राफिक सर्वे की प्रकिया चल रही है। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने कहाकि शहर और आस-पास के स्थानों के विकास के अनुरूप ही स्टेशन पर विकास होना चाहिए, ताकि यह दीर्घकालिक आधार पर जनता की आकांक्षा को पूरा करने में सक्षम रहे। 

chat bot
आपका साथी