भगवान जगन्नाथ आज निकलेंगे नगर भ्रमण पर

आगरा: फूलों से महकता मंदिर प्रांगण, करताल मंजीरे और मृदंग के सुरमयी संगीत। संकीर्तन में सुर मिलाते भकेतं के बीच जैसी ही भगवान जगन्नाथ के पट खुले हरि बोल का जयकारा लगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 03:42 AM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 03:42 AM (IST)
भगवान जगन्नाथ आज निकलेंगे नगर भ्रमण पर
भगवान जगन्नाथ आज निकलेंगे नगर भ्रमण पर

आगरा: फूलों से महकता मंदिर प्रांगण, करताल मंजीरे और मृदंग के सुरमयी संगीत। संकीर्तन में सुर मिलाते भक्तों के बीच जैसे ही भगवान जगन्नाथ के पट खुले, तो हरि बोल और हरे कृष्ण के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। फूलों, रजत व स्वर्ण आभूषणों और तारों से सजी श्वेत पोशाक में मोहक रूप लिए भगवान जगन्नाथ के दर्शन पाकर हर भक्त झूमने को मजबूर हो गया, तो कुछ की अश्रुधारा बह निकली। शुक्रवार को यह अद्भुत नजारा देखने को मिला कमला नगर के रश्मि नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित नयन उत्सव में। जहां 15 दिन बाद भगवान ने बहन सुभद्रा व अग्रज बलराम के साथ दर्शन दिए।

15 दिन की बीमारी के बाद स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ को सर्वप्रथम राज भोग कराए गए। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी। संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलों से सज रहे हैं, श्री वृंदावन बिहारी, संग में बिराजी हैं वृषभान दुलारी व हरि गोविंद बोलो, हरे गोपाल बोलों जैसे भजनों के साथ श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। समापन पर सभी ने भगवान का भोग लगा भात ग्रहण किया। इस दौरान गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास बंसल, वैभव गर्ग, शकुन बंसल, मनीष अग्रवाल, अमित बंसल, नीरज अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, देवारूपा आदि मौजूद रहे।

नगर भ्रमण पर आज निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) कमला नगर के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप ने बताया कि शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा दोपहर तीन बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। बल्केश्वर चौराहा, शाति स्वीट्स, सिटी मॉल, न्यू आदर्श नगर, पानी की टंकी, मुगल रोड होते हुए रश्मि नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। भगवान वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार गुलाबी परिधान में 22 फुट ऊंचे व 35 फुट लंबे रथ पर विराजमान होंगे, जिसे भक्त रस्सियों से खींचकर नगर भ्रमण कराएंगे। समापन पर भगवान के भात का आयोजन होगा।

chat bot
आपका साथी