आगरा और आरबीएस कालेज को काफी समय बाद मिले स्थाई प्राचार्य

सोमवार को करेंगे कार्यभार ग्रहण। डा. अनुराग शुक्ला को आगरा कॉलेज व डा. विजय श्रीवास्तव को दी गई आरबीएस कालेज के प्राचार्य पद की जिम्‍मेदारी। आगरा कॉलेज में डा. मनोज रावत के बाद आए स्‍थाई प्राचार्य। डा. शुक्‍ला ने आयोग की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्‍थान हासिल किया है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:16 PM (IST)
आगरा और आरबीएस कालेज को काफी समय बाद मिले स्थाई प्राचार्य
आगरा व आरबीएस कॉलेज के नवनियुक्‍त प्राचार्य।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर के प्रमुख कालेजों को काफी समय बाद स्थाई प्राचार्य मिल रहे हैं। आगरा कालेज और आरबीएस कालेज के नए स्थाई प्राचार्य संभवत: सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

आगरा कालेज को पांच साल बाद उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से स्थाई प्राचार्य मिल रहा है। डा. अनुराग शुक्ला आगरा कालेज के प्राचार्य बन रहे हैं। डा. शुक्ला प्रतापगढ़ के कालाकांकड़ के मदन मोहन मालवीय पीजी कालेज में संस्कृत के शिक्षक थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. शुक्ला को पूरे उप्र में आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान मिला है। आगरा कालेज में इससे पहले डा. मनोज रावत स्थाई प्राचार्य बने थे, जिन्हें 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया था। उससे पहले मुख्तार सिंह स्थाई प्राचार्य के रूप में 2001 में सेवानिवृत्त हुए थे। आरबीएस कालेज के स्थाई प्राचार्य डा. विजय श्रीवास्तव सुल्तानपुर के गनपत सहाय पीजी कालेज में संस्कृत के शिक्षक हैं। शनिवार को डा. श्रीवास्तव कालेज प्रबंधतंत्र से मुलाकात करने आगरा आए थे। संभवत: दोनों प्राचार्य सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। 

chat bot
आपका साथी