Agra Air Pollution: आगरा में खराब स्थिति में बरकरार रही वायु गुणवत्ता, एक्‍यूआइ 250 से अधिक

Agra Air Pollution आगरा में फिर खराब स्थिति में पहुंची वायु गुणवत्ता। शुक्रवार को 255 रहा एक्यूआइ गुरुवार को रहा था 266 पर। हवा में अति सूक्ष्म कणों की मात्रा अधिक घुली रही। 23 नवंबर को ठीक रही थी वायु गुणवत्‍ता।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:52 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:52 AM (IST)
Agra Air Pollution: आगरा में खराब स्थिति में बरकरार रही वायु गुणवत्ता, एक्‍यूआइ 250 से अधिक
आगरा की हवा में प्रदूषण की मात्रा दुबारा से बढ़ गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 255 रहा, जो गुरुवार के एक्यूआइ 266 से थोड़ा कम था। हवा में अति सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ी हुई रहने की वजह से वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में बनी हुई है।

शहर में लंबे अंतराल के बाद 23 नवंबर को वायु गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में रही थी। उसके बाद लगातार तीन दिनों से वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में है। शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला। सीपीसीबी द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार वायु गुणवत्ता एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर अच्छी, 51-100 तक संतोषजनक, 101-200 तक मध्यम, 201-300 तक खराब, 301-400 तक बहुत खराब और 401-500 तक खतरनाक स्थिति में रहती है।

पिछले कुछ दिनों में आगरा में एक्यूआइ

तिथि, एक्यूआइ, स्थिति

21 नवंबर, 193, मध्यम

22 नवंबर, 164, मध्यम

23 नवंबर, 99, संतोषजनक

24 नवंबर, 210, खराब

25 नवंबर, 266, खराब

26 नवंबर, 255, खराब

chat bot
आपका साथी