Vaccination: आगरा में पहले वोटों के लिए और अब टीकाकरण के लिए घर-घर दस्तक देंगे प्रधान

Vaccination रविवार तक जिले में कुल 200852 लोगों ने ही पहला टीका लगवाया है। ये स्थिति तब है जबकि प्रशासन टीकाकरण अभियान के लिए कई माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूक नहीं हाे रहे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:32 PM (IST)
Vaccination: आगरा में पहले वोटों के लिए और अब टीकाकरण के लिए घर-घर दस्तक देंगे प्रधान
जिले में कुल 2,00,852 लोगों ने ही पहला टीका लगवाया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए अनूठी पहल की जा रही है।प्रधानों से अपील की गई कि जिस तरह से चुनाव के दौरान मतदान के लिए घर-घर से मतदाताओं को निकालकर बूथ तक ले जाया जाता है, उसी तरह से टीकाकरण के लिए भी प्रयास करने होंगे। घर-घर दस्तक देकर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना होगा। प्रशासन की ओर से अब गांव-गांव टीकाकरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार से 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 90 गांवों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह 45 प्लस वाले अधिक से अधिक लोगों को कैंप तक पहुंचाएं।

तमाम प्रयासों के बावजूद टीका लगवाने के लिए लाेग टीकाकरण केंद्र तक नहीं पहुंच रहे हैं। रविवार तक जिले में कुल 2,00,852 लोगों ने ही पहला टीका लगवाया है। ये स्थिति तब है, जबकि प्रशासन टीकाकरण अभियान के लिए कई माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूक नहीं हाे रहे। ऐसे में प्रशासन ने अब गांव-गांव कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। शुरुआत में 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 90 गांवों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। अगले सप्ताह इन कैंपों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। आने वाले दिनों में जिले की सभी 690 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। निगरानी समिति के नोडल अधिकारी/जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक (पीडी) भीमजी उपाध्याय ने सभी से टीका लगवाने की अपील की है। साथ ही प्रधानों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग मांगा है। 

chat bot
आपका साथी