Chain Snatching: आगरा में बाइकर्स गैंग ने चेन लूटने के बाद महिला को चलती बाइक से धक्का देकर गिराया

Chain Snatching सिकंदरा हाईवे पर रुनकता फ्लाई ओवर की घटना। हादसे में घायल रिश्तेदार को टूंडला से देखकर पति और बेटे के साथ लौट रही थी। महिला के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसे घायल हालत में एमजी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 01:33 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 01:33 PM (IST)
Chain Snatching: आगरा में बाइकर्स गैंग ने चेन लूटने के बाद महिला को चलती बाइक से धक्का देकर गिराया
सिकंदरा हाईवे पर रुनकता फ्लाई ओवर पर हुइ वारदात।

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा में रुनकता फ्लाई ओवर पर गुरुवार की शाम को बाइकर्स गैंग ने महिला की चेन लूटने के बाद उसे चलती बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। जिससे महिला के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसे घायल हालत में एमजी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की है। मथुरा के थाना गोविंद नगर के महेंद्र नगर कालोनी निवासी भगवती देवी पत्नी मुरारी लाल की टूंडला में रिश्तेदारी है। उनकी रिश्तेदार सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। भगवती देवी उसे देखने के बाद पति और बेटे हरि किशन के साथ बाइक पर घर लौट रही थीं। पुत्र हरिकिशन ने बताया कि रुनकता फ्लाई ओवर पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। मां भगवती के देवी के गले पर झपट्टा मारकर सवा दो तोले सोने की चेन लूट ली।

इसके बाद बदमाश ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। जिससे कि वह उनका पीछा न कर सकें। हाईवे पर लूट के बाद धक्का देकर गिराने से मां के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां को सिकंदरा हाईवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें वहां से रेफर कराके एमजी रोड स्थित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। हरि किशन ने बताया बदमाशों के पास पावर बाइक थी। चेन लूटने के बाद उन्होंने बाइक को अंधाधुंध दौड़ाना शुरू कर दिया। हाईवे और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशाें की बाइक नंबर के बारे में पता लग सकता है। 

chat bot
आपका साथी