Suicide Case in Agra: आगरा में मां ने डांटा तो नाराज होकर बेटे ने 14वीं मंजिल से लगा दी मौत की छलांग

Suicide Case in Agra सिकंदरा के शास्त्रीपुरम इलाके में हुई घटना। दोस्त के हेडफाेन घर लेकर आ गया था बेटा। मां ने इससे नाराज होकर लगा दी थी डांट। 11वीं का छात्र था बेटा घर में मचा कोहराम।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:26 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:26 PM (IST)
Suicide Case in Agra: आगरा में मां ने डांटा तो नाराज होकर बेटे ने 14वीं मंजिल से लगा दी मौत की छलांग
मां की डांट के बाद खुदकशी करने वाले छात्र अर्जुन का फाइल फोटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। मां बेटों को सुधारने के लिए अक्सर उन्हें सुधारने के लिए कभी प्यार से समझाती हैं। कभी नाराजगी जताते हुए डांट भी लगाती हैं। बेटे भी इस बात को कभी दिल पर नहीं लेते। कुछ देर के लिए बस नाराज हो जाते हैं। मां की डांट को भुलाने के लिए घर से बाहर चले जाते हैं। मगर, आगरा में एक बेटे ने अपनी मां की डांट को दिल पर ले लिया। वह दोस्त के हेडफाेन लेकर घर आ गया था। इसकी जानकारी होने पर मां ने बेटे को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर बेटे ने आगरा विकास प्राधिकरण की निर्माणाधीन इमारत की 14वीं मंजिल से मौत की छलांग लगा दी। कई घंटे बाद शाम को कुछ लोग इमारत की ओर गए तो उन्होंने उसका शव पार्किंग शेड में पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने शव की पहचान कर इसकी सूचना स्वजन को दी। बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।

इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि शास्त्रीपुरम याेजना, ब्लाक ए-26 में रहने वाला अर्जुन उपाध्याय 11वीं का छात्र था। पिता अनिल उपाध्याय की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां अपर्णा और बड़ा भाई कुंदन है। कुंदन एनसीआर में एक कंपनी में नौकरी करता है। अर्जुन आवास विकास कालोनी के एक इंटर कालेज में 11वीं में पढ़ता था। अर्जुन शनिवार को अपने दोस्त से हेडफाेन घर लेकर आया था। इस पर मां ने इसे लेकर उसे डांट दिया, ये कहा कि वह दोस्त के स्वजन से भी इस मामले में बात करेंगी।

इससे नाराज होकर अर्जुन दोपहर दो बजे घर से निकल गया था। कई घंटे बाद शाम को पुलिस को मोहम्मदपुर के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत के परिसर में अर्जुन का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने हत्या की आशंका छानबीन की, उसे 14वीं मंजिल पर खून पड़ा मिला। इससे आशंका है कि नाराज अर्जुन ने पहले अपने हाथ की नस काटी होगी। इसके बाद उसने 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। पार्किंग एरिया के शेड पर गिरने से उसकी मौत हो गई। 

chat bot
आपका साथी