बेटे की शादी पर खुला पिता की दूसरी बीवी होने का राज, जमकर हंगामा और मारपीट

आगरा में जगदीशपुरा के जय नगर का मामला दूसरी बीवी से भी हो गए पिता के दो बच्‍चे। पहली पत्‍नी के बच्चों ने दूसरी बीवी के घर पर बोला धावा। बीच-बचाव में आए पड़ोसियों को भी पीटा चार लोग घायल। दो आरोपित हुए गिरफ्तार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:32 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:32 PM (IST)
बेटे की शादी पर खुला पिता की दूसरी बीवी होने का राज, जमकर हंगामा और मारपीट
बेटे की शादी पर आगरा में खुल गया पिता की दूसरी शादी का राज।

आगरा, जागरण संवाददाता। अपने निकाह के बाद बेटे के सामने पिता की दूसरी बीबी का राज खुला तो घर में बवाल हो गया। आक्रोशित बीवी और बच्चों ने शनिवार की रात को दूसरी बीवी के घर पर धावा बोल दिया। हंगामा और मारपीट शुरू कर दी। पड़ोसी बीच-बचाव कराने आए तो उन्हें भी पीट दिया। हमले में दूसरी बीवी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अब रिश्‍तेदार समझौता कराने की कोशिशों में भी लगे हैं।

घटना जगदीशपुरा के जय नगर की है। इंस्पेक्टर प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया बोदला निवासी अली मोहम्मद ने दो निकाह किए हैं। उसकी पहली बीवी मोसिमा है, जिससे तीन बेटे अौर दो बेटियां हैं। दोनों बेटियाें और एक बेटे की शादी हो चुकी है। अली माेहम्मद ने करीब दस साल पहले जगदीशपुरा के जय नगर निवासी मरियम से भी निकाह कर लिया था। जिससे दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार मोसिमा और पांचों बच्चों को अली मोहम्मद के दूसरा निकाह करने की जानकारी नहीं थी। तीन दिन पहले मोसिमा के बेटे की शादी का कार्यक्रम था। निकाह के बाद परिवार के लोगों को अली मोहम्मद की दूसरी बीवी होने का पता चला। जिससे बीवी-बच्चों में आक्रोश फैल गया। बेटे-बेटी और दामाद आदि ने मरियम के घर पर धावा बोल दिया। वहां हंगामा और मारपीट शुरू कर दिया।

विवाद होता देख बस्ती के लोग वहां पर जुट गए। उन्होने हंगामा करते मोसिमा पक्ष के लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। मरियम का बीच-बचाव कराने से आक्रोशित आरोपितों ने पड़ोसियाें से मारपीट और पथराव कर दिया। जिससे अफतरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पथराव व मारपीट में मरियम, सत्य प्रकाश, संपत पत्नी सत्य प्रकाश और राहुल घायल हो गए। इंस्पेक्टर प्रवींद्र कुमार ने बताया कि मरियम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों रुखसार व रेशमा को गिरफ्तार कर लिया। 

chat bot
आपका साथी