मोबाइल में एप डाउनलोड कराने के बाद महिला के खाते से पार किए 65 हजार

कस्टमर केयर नंबर आनलाइन खोजने पर शातिरों के जाल में फंसी महिला सदर थाना का क्षेत्र का मामला महिला ने पुलिस से की शिकायत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:34 PM (IST)
मोबाइल में एप डाउनलोड कराने के बाद महिला के खाते से पार किए 65 हजार
मोबाइल में एप डाउनलोड कराने के बाद महिला के खाते से पार किए 65 हजार

आगरा, जागरण संवाददाता। आनलाइन शापिग साइट का कस्टमर केयर नंबर आनलाइन खोजने पर महिला शातिरों के जाल में फंस गई। शातिरों ने महिला के मोबाइल में पहले रिमोटली एक्सिस एप डाउनलोड कराया। इसके बाद स्क्रीन हैक कर ली। नेट बैंकिग की जानकारी मिलने पर साइबर शातिरों ने खाते से 65 हजार रुपये पार कर लिए। महिला ने सदर थाने में शिकायत की है।

सदर क्षेत्र में रहने वाली नीतू ने आनलाइन शापिग साइट से कुछ सामान मंगाया था। इसमें से कुछ सामान गलत आ गया। महिला ने दो दिन पहले इसे बदलने के लिए कस्टमर केयर नंबर आनलाइन सर्च किया। सर्च इंजन पर दिए गए नंबर पर महिला ने संपर्क किया। वह नंबर साइबर शातिरों का निकला। 24 घंटे में महिला का सामान न बदलने पर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। इस पर महिला को भरोसा हो गया। शातिरों ने महिला को बातों के जाल में फंसाकर मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करा लिया। इस एप के डाउनलोड होने पर उन्होंने महिला के मोबाइल की स्क्रीन हैक कर ली। इसके बाद नेट बैंकिग की मदद से महिला के खाते से 65 हजार रुपये पार कर लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर महिला को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाने में जाकर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्टमर केयर नंबर खोजने में बरतें सावधानी

साइबर शातिरों ने गूगल पर नामी कंपनियों के कस्टमर केयर के नाम पर अपने नंबर डाल रखे हैं। यहां से नंबर सर्च करने पर शातिरों के नंबर मिल जाते हैं। इसके बाद लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की सलाह है कि कस्टमर केयर नंबर कंपनी की अधिकृत वेब साइट पर जाकर ही सर्च करें।

chat bot
आपका साथी