Transfer of ADM Agra: पंचायत चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर आगरा के एडीएम प्रोटोकाल हटाए गए

पूर्व सांसद की पुत्रवधु की जगह बसपा समर्थित को प्रमाण पत्र देने पर हुआ विवाद। भाजपा नेता उमेश सैंथिया ने भी पत्नी सुमन सैंथिया को हेर फेर कर जिला पंचायत सदस्य के लिए हराने के आरोप लगाए हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:08 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:08 PM (IST)
Transfer of ADM Agra: पंचायत चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर आगरा के एडीएम प्रोटोकाल हटाए गए
एडीएम प्रोटोकॉल आगरा और भाजपा के शहर अध्‍यक्ष भानु महाजन के बीच बीते दिनों विवाद हुआ था।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत चुनाव मतगणना में गड़बड़ी, मतगणना के बाद प्रमाण पत्र को लेकर हुए विवाद, प्रमाण पत्र देने में देरी, भाजपाइयों से अभद्र व्यवहार की शिकायत भाजपा शीर्ष नेतृत्व से स्थानीय दिग्गजों द्वारा की जा रही थीं। इसके बाद भी विवाद थम नहीं रहा था। इसी बीच पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु को पहले जीता और बाद में प्रमाण पत्र दूसरे को थमा देने को लेकर हुई तकरार के बाद एडीएम प्रोटोकाल को हटा दिया गया है। उन्हें आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर हिमांशु गौतम को एडीएम प्रोटोकाॅॅल बनाया गया है। वहीं अभी तक संयुक्त आवास आयुक्त पद पर आगरा में तैनात थे।

पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा चौधरी वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी थीं। दो दिन चली मतगणना में उन्हें कड़े संघर्ष के बाद 157 वोट से जीता हुआ घोषित किया गया था। वहीं जिलास्तर पर डाटा आने के बाद बुधवार देरशाम प्रमाण पत्र बसपा समर्थित प्रत्याशी भोला चौधरी को दे दिया गया। पूर्व सांसद अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में देररात तक विरोध जताते रहे। जब वे समर्थकों की भीड़ के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए तो देररात एडीएम प्रोटोकाल, एसपी सिटी उनसे वार्ता करने पहुंचे। रिकार्ड मिलान कराने की बात कही गई, लेकिन रिकार्ड नहीं दिखाया जा सका। भाजपा नेता उमेश सैंथिया ने भी पत्नी को हेर फेर कर जिला पंचायत सदस्य के लिए हराने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कई प्रधान पद और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लेकर भी भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई थी।

chat bot
आपका साथी