एक साल में पास नक्शों की होगी जांच

एडीए ने स्वीकृत किए हैं करीब 500 नक्शे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:55 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 06:55 AM (IST)
एक साल में पास नक्शों की होगी जांच
एक साल में पास नक्शों की होगी जांच

आगरा, जागरण संवाददाता। एक साल के भीतर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने जो भी नक्शे पास किए हैं, एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के आदेश पर हर नक्शे की जांच होगी। नक्शे के विपरीत निर्माण होने पर कार्रवाई की जाएगी।

जनवरी 2020 से दस जनवरी 2021 तक करीब 500 नक्शे स्वीकृत हुए हैं। अधिकांश नक्शे एडीए की संपत्तियों के हैं। आनलाइन साफ्टवेयर आने के बाद नक्शा पास होने की रफ्तार धीमी हो गई है। क्योंकि साफ्टवेयर में कई कमियां हैं। नक्शा पास होने में समय लग रहा है। पूर्व में नक्शा पास होने के दौरान सिर्फ तहसील सदर से जमीन की रिपोर्ट आती थी, लेकिन अब सीलिंग और नजूल अनुभाग से भी रिपोर्ट मांगी जा रही है। एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मानचित्र अनुभाग को सभी नक्शों की जांच के आदेश दिए गए हैं। एडीए ने करीब 500 नक्शे स्वीकृत किए हैं, नक्शे के विपरीत निर्माण होने पर होगी कार्रवाई की जाएगी। 27 हजार हैं अवैध निर्माण

एडीए के दस वार्ड में 27 हजार अवैध निर्माण हैं। वहीं 256 अवैध कालोनियां हैं। -----

गैलाना में टावर सील

एडीए टीम ने बुधवार दोपहर गैलाना क्षेत्र में अवैध तरीके से लग रहे टावर को सील कर दिया। टावर का निर्माण रामवीर सिंह द्वारा कराया जा रहा था। टीम में सहायक अभियंता अनुराग चौधरी, वीएन सिंह, एसके सोलंकी शामिल रहे।

----

व्यावसायिक संपत्ति का संयुक्त सचिव से छिना चार्ज

एडीए की संपत्तियों की जानकारी न देने पर संयुक्त सचिव सोमकमल से व्यावसायिक संपत्ति का चार्ज छिन गया है। यह जिम्मेदारी विशेष कार्याधिकारी गरिमा सिंह को दी गई है। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त सचिव आवासीय संपत्तियों को देखेंगे।

chat bot
आपका साथी