Agra Master Plan 2021: आखिर कब बनेगा आगरा शहर का मास्टर प्लान 2031, ADA उपाध्यक्ष ने किया सवाल

Agra Master Plan 2021 एडीए उपाध्यक्ष ने मास्टर प्लान बनाने वाली संस्था के अधिकारी से किया सवाल। आगरा का मास्टर प्लान 2021 तक का ही था। मार्च 2021 में नया मास्टर प्लान लागू करना था लेकिन अभी तक कंपनी नया मास्टर प्लान तैयार नहीं कर पाई है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 01:47 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 01:47 PM (IST)
Agra Master Plan 2021: आखिर कब बनेगा आगरा शहर का मास्टर प्लान 2031, ADA उपाध्यक्ष ने किया सवाल
आगरा का मास्टर प्लान 2021 तक का ही था।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने आगरा में मास्टर प्लान बनाने वाली संस्था रुद्राअभिषेक एंटरप्राइजेज से सवाल किया है कि आखिर यह प्लान कब बनेगा। शासन के अक्तूबर के अंत तक मास्टर प्लान का फाइनल ड्राफ्ट पेश करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। सोमवार को भी एडीए उपाध्यक्ष ने इस बाबत संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की। संस्था के प्रतिनिधियों को प्लान जल्द से जल्द फाइनल करने को कहा।

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत 63 शहरों का जीआईएस बेस मास्टर प्लान 2031 तैयार किया जा रहा है। इनमें आगरा भी शामिल हैं। शासनस्तर पर मास्टर प्लान बनाने वाली संस्था का चयन किया गया है। इसके तहत आगरा में गाजियाबाद की फर्म रुद्राअभिषेक एंटरप्राइजेज प्लान तैयार कर रही है। वैसे आगरा का मास्टर प्लान 2021 तक का ही था। मार्च 2021 में नया मास्टर प्लान लागू करना था लेकिन अभी तक कंपनी नया मास्टर प्लान तैयार नहीं कर पाई है। उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि प्लान पहले शासन स्तर पर गठित कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ड्राफ्ट आम जनता के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा। इस पर आम जनता से आपत्ति और सुझाव मांगे जाएंगे। आपत्तियों का निस्तारण और सुझावों को शामिल करने के बाद दोबारा से ड्राफ्ट से तैयार होगा। उसके बाद शासन की ओर गजट किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी