Misdeed with Child: आगरा में धर्मशाला में खेलती बच्‍ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका बुधवार शाम को अपने घर के बाहर धर्मशाला में खेल रही थी। तभी गांव का ही नरेंद्र उर्फ फौजी पहुंच गया। वह उसे अंदर ले गया। इसके बाद घिनौनी हरकत कर दी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 01:14 PM (IST)
Misdeed with Child: आगरा में धर्मशाला में खेलती बच्‍ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
आगरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया दुष्‍कर्म का आरोपित।

आगरा, जागरण संवाददाता। घर के पास स्थित धर्मशाला में खेल रही बच्ची को परिचित ने निशाना बना लिया। उसको अकेले में ले जाकर घिनौनी हरकत कर दी। बालिका की मां मौके पर पहुंची, तब तक आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका बुधवार शाम को अपने घर के बाहर धर्मशाला में खेल रही थी। तभी गांव का ही नरेंद्र उर्फ फौजी पहुंच गया। वह उसे अंदर ले गया। इसके बाद घिनौनी हरकत कर दी। बालिका की मां ने चीख पुकार सुनी तो वह दौड़कर धर्मशाला में पहुंची। महिला को आते देखकर आरोपित वहां से भाग गया। चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। उन्होंने आरोपित का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बाद में बालिका को अचेत अवस्था में उसकी मां घर लाई। होश में आने पर उसने मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन के होश उड़ गए। आरोपित उनका परिचित ही था। उससे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती थी। बालिका को लेकर स्वजन सदर थाने पहुंचे। इसके बाद मामले की शिकायत थाने में की।

इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपित नरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने पुलिस हिरासत में जुर्म कुबूल लिया है। 

chat bot
आपका साथी