टूंडला में पोल लगाते समय हादसा, करंट लगने से तीन की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन गम्भीर

टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के। गांव बांस झरना की घटना। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। आसपास के ग्रामीणों ने जिसने भी यह घटना सुनी घटनास्थल की ओर दौड़ लिया। शवों का हो रहा पोस्टमार्टम।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:58 AM (IST)
टूंडला में पोल लगाते समय हादसा, करंट लगने से तीन की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन गम्भीर
हादसे के बाद परिजनों का है रो रोकर बुरा हाल।

आगरा, जेएनएन। रविवार सुबह टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बांस झरना में दर्दनाक हादसा हुआ। समर्सिबल के लिए पोल लगाते समय करंट आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बांस झरना नगला बड़हरिया में गांव के बांकेलाल की सबमर्सिबल पर पोल लगाने का काम चल रहा था। गांव के ही महाराज सिंह (32) पुत्र नाथूराम, केशव सिंह (28) पुत्र हरीश चन्द्र, रामब्रज (22) पुत्र कुमरपाल, धर्मेंद्र सिंह, सुशील कुमार, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, बेदप्रकाश, सालिगराम व सुशांत कुमार पोल लगा रहे थे। तभी पोल ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया और पोल में करंट दौड़ गया। करंट लगने से महाराज सिंह, केशव और रामब्रज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गम्भीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से सभी को आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

गांव में मचा कोहराम

करंट लगने से 3 लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने जिसने भी यह घटना सुनी, घटनास्थल की ओर दौड़ लिया। अचानक सुबह के समय हुई इस घटना ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया।

chat bot
आपका साथी