आगरा में ग्वालियर हाईवे पर हादसा, होटल कर्मचारी की हुई मौत

मलपुरा के ककुआ निवासी 21 वर्षीय वीरेंद्र कुशवाह इटौरा पर होटल सूर्यांश में कर्मचारी था। शनिवार सुबह पांच बजे वह किसी काम से रोहता जाने के लिए ग्वालियर हाईवे पर अपने ही गांव में आटो के इंतजार में खड़ा था। तभी ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:59 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:59 PM (IST)
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर हादसा, होटल कर्मचारी की हुई मौत
ग्‍वालियर हाईवे पर शनिवार सुबह एक होटलकर्मी की मौत हो गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में ग्वालियर हाईवे पर शनिवार सुबह होटल कर्मचारी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। स्वजन ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त कर ली।

मलपुरा के ककुआ निवासी 21 वर्षीय वीरेंद्र कुशवाह इटौरा पर होटल सूर्यांश में कर्मचारी था। शनिवार सुबह पांच बजे वह किसी काम से रोहता जाने के लिए ग्वालियर हाईवे पर अपने ही गांव में आटो के इंतजार में खड़ा था। तभी सैंया की ओर से तेज रफ्तार में एक ट्रक आया। ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर में वीरेंद्र के स्वजन और गांव के लोग पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया और जाम लगा दिया। ट्रक राजस्थान से दिल्ली की ओर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वीरेंद्र की मौत के बाद उसके घर में चीख पुकार मच गई।पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वे आक्रोश में थे। काफी देर बाद ग्रामीणों को समझाकर पुलिस ने शव को वहां से उठाया।

हाईवे पर होते रहते हैं हादसे

ग्वालियर हाईवे पर कई गांव पड़ते हैं। यहां कट भी हैं। मगर, वाहन चालक यहां वाहनों की रफ्तार कम नहीं करते। इसलिए कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी चालक सावधानी नहीं बरतते। तेज रफ्तार में ही गांव से वाहनों को ले जाते हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश था। उनका कहना था कि गांव के दोनों ओर हाईवे पर ब्रेकर बनने चाहिए, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाए। इससे हादसे होने से बचें। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि हादसे रोकने को जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी