Accident in Agra: दर्दनाक, बर्थडे पार्टी कर लौट रहे आगरा के युवाओं की स्‍कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्‍त, चार की मौत

आगरा में इनर रिंग रोड पर टायर फटने के बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर पर चढ़ी। रहनकलां टोल प्लाजा के पास पुलिया पर हुआ हादसा गाड़ी काटकर निकाले घायल। भीषण हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल सर्वोदय अस्पताल में कराए गए भर्ती।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:31 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:06 AM (IST)
Accident in Agra: दर्दनाक, बर्थडे पार्टी कर लौट रहे आगरा के युवाओं की स्‍कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्‍त, चार की मौत
एत्‍मादपुर में डिवाइडर पर चढ़कर पलटी स्‍कॉर्पियो।

आगरा, जागरण संवाददाता। इनर रिंग रोड पर देर रात टायर फटने के बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्कार्पियो में सवार छह लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने स्कार्पियो की खिड़की कटवाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया। तब तक चार की मौत हो चुकी थी। दो घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में तीन ताजगंज और एक सदर क्षेत्र का रहने वाला है। ये सभी युवा हैं और रात जन्‍मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवारों में चीखपुकार मच गई है।

इनर रिंग रोड पर रहन कला टोल प्लाजा से रात 12 बजे आगरा की ओर तेज रफ्तार स्कार्पियो जा रही थी। थोड़ी दूर चलते ही गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार छह लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को वाटरवर्क्स स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ताजगंज के बाधवा नगर निवासी 19 वर्षीय आशीष, 16 वर्षीय कृष्णा सिंह, सदर के शेरखान बिल्डिंग निवासी अरसद और ताजगंज के राजश्री अपार्टमेंट निवासी निखिल शामिल हैं। हास्पिटल में ताजगंज के नेहरू एन्क्लेव निवासी कनिक और कबीर को भर्ती कराया गया है। इन सभी की उम्र 18 से 19 साल है। बताया गया है कि दोस्‍त के बर्थडे की पार्टी करने के लिए ये लोग स्‍कॉर्पियो से गए थे। लौटते वक्‍त हादसा हुआ है।

chat bot
आपका साथी