ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने को स्वीकारें चार शरण

अग्रसेन भवन लोहामंडी में आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने दिए प्रवचन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 08:59 PM (IST)
ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने को स्वीकारें चार शरण
ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने को स्वीकारें चार शरण

आगरा,जागरण संवाददाता। सूर्य एक ग्रह है। उसका प्रभाव पूरे देश में प्रकाश देना है। वैसे ही शनि, राहु, केतु का प्रभाव किसी एक व्यक्ति पर न पड़कर पूरे क्षेत्र पर होता है। फिर भी किसी कुंडली, ग्रह, नक्षत्र का दुष्प्रभाव आपको अपने पर लग रहा है तो चार शरण स्वीकार कीजिए। माता-पिता को प्रणाम कीजिए। संतों का आशीर्वाद लीजिए। किसी गरीब की सेवा कीजिए। अन्न दान, वस्त्र दान, औषधि दान कीजिए। आपके गृह अपने आप अच्छे हो जाएंगे। आपका वर्तमान का पुरुषार्थ, भूत और भविष्य दोनों को बदल देगा।

श्वेतांबर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रेसन भवन, लोहामंडी में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने यह प्रवचन दिए।

राम और रावण की राशि एक ही थी, फिर भी राम ने रावण को साफ कर दिया। कृष्ण-कंस की राशि एक ही थी, फिर भी कृष्ण ने कंस को मार गिराया, फिर राशि क्या काम आई। एसएस जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक ओसवाल, राजेश सकलेचा, नरेश चपलावत, संदेश जैन, वैभव सोनी, तेज बहादुर गादिया, आदेश बुरड़, राजीव चपलावत, अशोक जैन, सुरेश सकलेचा आदि मौजूद रहे। मानवता कक्ष शहर को समर्पित

आगरा,जागरण संवाददाता। लोहामंडी-खतैना रोड स्थित लाइको शूज फैक्ट्री में गुरुवार को अशोक जैन सीए स्मृति मानवता कक्ष शहर को समर्पित किया गया। मेयर नवीन जैन व विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कक्ष का शुभारंभ किया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन व संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि वो प्रतिदिन सुबह नौ से 10 बजे तक कक्ष में बैठकर मानव सेवा को समर्पित रहेंगे। मेयर से किसी सड़क का नाम अशोक जैन सीए के नाम पर रखने की मांग की गई। बंटी, जयराम दास, कमलचंद बोहरा, दिनेश चौरड़िया, निखिल जैन, प्रदीप तिवारी, पार्षद मुकुल गर्ग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी