Misdeed Case in Agra: आगरा में किशोरी से की घिनौनी हरकत, आरोपित युवक गिरफ्तार

Misdeed Case in Agra घटना आठ जून को हुई थी। मलपुरा क्षेत्र में एक किशोरी के परिवार के लोग अपना मकान शिफ्ट कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला साजिद किशोरी को एक खाली प्लाट में ले गया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:43 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: आगरा में किशोरी से की घिनौनी हरकत, आरोपित युवक गिरफ्तार
आगरा में घटना आठ जून को हुई थी। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। मलपुरा क्षेत्र में एक किशोरी से पड़ोसी ने घिनौनी हरकत कर दी। पीड़िता के पिता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटना आठ जून को हुई थी। मलपुरा क्षेत्र में एक किशोरी के परिवार के लोग अपना मकान शिफ्ट कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला साजिद किशोरी को एक खाली प्लाट में ले गया। वहां ले जाकर उसने घिनौनी हरकत की। स्वजन से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित भाग गया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर स्वजन थाने पहुंचे। इसके बाद स्वजन ने घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता को लेडी लायल भेजकर उसका मेडिकल कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। वह घटना के बाद से ही अपने घर से फरार था। पुलिस ने उसकी रिश्तेदारियों में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। एसओ मलपुरा ने बताया कि शनिवार को आरोपित साजिद मलपुरा क्षेत्र से कहीं बाहर भागने की तैयारी कर रहा था। तभी उसको गिरफ्तार कर लिया गया। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने घटना कुबूल कर ली। उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी