Gram Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के संभावित दावेदारों के नाम पर आम आदमी पार्टी करेगी मंथन

Gram Panchayat Chunav उत्तर प्रदेश में आप पहली बार पंचायत चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने एलान कर दिया है कि वह पूरी ताकत से यह चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश में सक्रियता भी बढ़ा दी है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:26 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:26 AM (IST)
Gram Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के संभावित दावेदारों के नाम पर आम आदमी पार्टी करेगी मंथन
प्रदेश में आप पहली बार पंचायत चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी स्तर पर तो चुनावी रणनीति तैयार की ही जा रही है, जनता के बीच भी जाने की तैयारी है। इससे पहले पंचायत चुनाव के संभावित दावेदारों के नाम पर 17 जनवरी को चर्चा होगी। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह रविवार को श्यामजी पुरम सेक्टर पांच स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

उत्तर प्रदेश में आप पहली बार पंचायत चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने एलान कर दिया है कि वह पूरी ताकत से यह चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश में सक्रियता भी बढ़ा दी है। संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा के लिए आए दिन बैठकें हो रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता आए दिन आकर संगठन को मजबूत करने पर जोर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष कपिल वाजपेयी का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष 17 जनवरी को दोपहर एक बजे से संवाद करेंगे। वह संभावित दावेदारों के नाम पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रों में क्या समस्याएं हैं, चुनाव में क्या मुद्दे होने चाहिए, इस पर भी मंथन होगा। कोशिश की जा रही है कि वार्डों का आरक्षण लागू होते ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएं। ताकि प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार का पर्याप्त समय मिल सके। 

chat bot
आपका साथी