Agra Paras Hospital Case: जब तक पारस के पीड़ितों को न्याय नहीं, तब तक आंदोलन रहेगा जारी: आप

Agra Paras Hospital Case जिला अध्यक्ष बने सिंह पहलवान व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कपिल वाजपेई ने कहा है कि जब तक न्याय नहीं होगा तब तक आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलन करती रहेगी। आप ने योगी सरकार के राम राज्य पर उठाये सवाल।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:20 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 02:20 PM (IST)
Agra Paras Hospital Case: जब तक पारस के पीड़ितों को न्याय नहीं, तब तक आंदोलन रहेगा जारी: आप
शहीद स्मारक पर पारस हास्पिटल कांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजिल देते आप कार्यकर्ता।

आगरा, जागरण संवाददाता। श्री पारस हास्पिटल में माक ड्रिल मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने तेवर और उग्र कर लिए हैं।कहा है कि जब तक पारस हास्पिटल के पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जा रहेगा। आरोप लगाया है कि प्रशासन हास्पिटल प्रबंधन को बचाने में लगा है।

जिला अध्यक्ष बने सिंह पहलवान व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कपिल वाजपेई ने कहा है कि जब तक न्याय नहीं होगा, तब तक आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलन करती रहेगी। आप ने योगी सरकार के राम राज्य पर सवाल उठाते हुए प्रश्न किया कि यह यह कैसा रामराज्य है, जिसमें आम जनता की ही नहीं सुनी जा रही है। हत्या जैसे जघन्य अपराध को भी प्रशासन झूठलाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा है कि श्री पारस हास्पिटल ही नहीं, दूसरे कोविड अस्पतालों की भी जांच होनी चाहिए। कपिल बाजपेयी का कहना है कि जब लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, उस दौरान पारस हास्पिटल के संचालक डा. अरिंजय जैन ने बिना सोचे समझे मरीजों पर प्रयोग किया। जानबूझ कर मरीजों को मौत के मुंह में धकेल दिया। इसके बाद भी प्रशासन ने उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं कराया। उन्होंने डा. अरिंजय जैन के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने और मरीजों के स्वजनों को इलाज की धनराशि वापस करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हर रोज उनका धरना होगा। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। वह भी किसी दिन आगरा आ सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी