राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में खेलेंगे आदित्य

प्रदेशीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक आगरा आगमन पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:30 PM (IST)
राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में खेलेंगे आदित्य
राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में खेलेंगे आदित्य

आगरा, जागरण, संवाददाता । 20वीं जूनियर व यूथ वुशू प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर के डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुआ। इसमें आगरा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य समेत पांच पदक जीते। आदित्य ने स्वर्ण पदक जीतकर बेहतर प्रदर्शन किया। वो पांचवीं बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

17 से 19 सितंबर तक उप्र वुशू एसोसिएशन व सहारनपुर वुशू एसोसिएशन द्वारा बालक-बालिका वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें आगरा के खिलाड़ियों ने अपनी बढ़ी हुई कैटेगरी में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया। आगरा के आदित्य कुमार ने 56 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पहली फाइट में गौतमबुद्ध नगर, दूसरी फाइट में मेरठ और तीसरी फाइट में जौनपुर के खिलाड़ी को हराया। पंजाब की लवली यूनिवर्सिटी में 25 से 30 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आदित्य उप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। 52 किग्रा में आगरा के शिव प्रताप पेट में सूजन होने के कारण फाइनल में हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 60 किग्रा में चैतन्य वर्मा ने रजत पदक, 48 किग्रा में देवेश कुमार और 45 किग्रा में प्रशांत पचौरी ने कांस्य पदक जीता। 75 किग्रा में यशवीर सिंह और 56 किग्रा में कुमकुम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकीं। पदक विजेता खिलाड़ियों और कोच प्रमोद कुमार का आगरा वापसी पर स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी ने मिलकर खूब जश्न मनाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर व अध्यक्ष जेके तोमर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। रूपेश अग्रवाल, रीनेश मित्तल, डा. मनीष मिश्रा, विप्लव सक्सेना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी