Beautification of Agra: यादों में खोएंगे आप, आगरा के भगवान टाकीज रोड पर डांडी यात्रा का होगा अहसास

Beautification of Agra भगवान टाकीज के समीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की डांडी यात्रा का बनाया जाएगा सिंबल। एमजी रोड पर बनाए जाएंगे चार फाउंटेन। डांडी यात्रा के पास ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। नगर निगम प्रशासन एमजी रोड की सफाई मशीनों से कराएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 01:50 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:56 PM (IST)
Beautification of Agra: यादों में खोएंगे आप, आगरा के भगवान टाकीज रोड पर डांडी यात्रा का होगा अहसास
एमजी रोड के सौंदर्यकारण की जानकारी देते मेयर आगरा नवीन जैन।

आगरा, जागरण संवाददाता। वो दिन दूर नहीं जब आगरा के व्यस्तम चौराहे आपको यादों की झरोखों की ओर ले जाएगा। यहां का सुंदरीकरण शहर की छवि को एक अलग की आकार देगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की डांडी यात्रा का अहसास कराने के लिए नगर निगम प्रशासन भगवान टाकीज पर सिंबल बनाने जा रहा है। इसका टेंडर आमंत्रित हो गया है। मानसून खत्म होने के बाद यह कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं एमजी रोड पर चार फाउंटेन भी लगाए जाएंगे। इसमें पहला फाउंटेन भगवान टाकीज फ्लाईओवर के नीचे, दूसरा प्रतापपुरा चौराहा के पास होगा। बाकी दो अन्य स्थल पर बनाए जाएंगे।

हरा भरा और सुंदर होगा फुटपाथ

मेयर नवीन जैन ने बताया कि भगवान टाकीज के पास डांडी यात्रा का सिंबल बनाया जाएगा। यह फुटपाथ के समीप होगा। पौधे लगाए जाएंगे और हरियाली विकसित की जाएगी। भगवान टाकीज चौराहा शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। हर दिन यहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में डांडी यात्रा के पास ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। जहां पर लोग सेल्फी खींच सकेंगे।

फाउंटेन देंगे नया लुक 

एमजी रोड की लंबाई सात किमी है। यह भगवान टाकीज चौराहा से शुरू होती है और प्रतापपुरा चौराहा के पास खत्म होती है। रोड के आसपास फुटपाथ है और बड़ी संख्या में पेड़-पौधे भी लगे हुए हैं। फाउंटेन इसे नया लुक देंगे। नगर निगम प्रशासन ने हाल ही में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से दीवानी चौराहा पर फाउंटेन लगाया है।

ठंड रोड के नाम से जानी जाती थी एमजी रोड 

एमजी रोड यानी महात्मा गांधी रोड। अंग्रेजों के शासनकाल में इस रोड को ठंडी रोड के नाम से पुकारा जाता था।

मशीनों से होगी सफाई

 नगर निगम प्रशासन एमजी रोड की सफाई मशीनों से कराएगा। इस रोड के आसपास अतिक्रमण न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि एमजी रोड के आसपास हरियाली को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी