आगरा के हाईवे पर गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 32 को कराया मुक्त

फीरोजाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर का हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने किया पीछा। शाहदरा चुंगी के पास खड़ा करके फरार हुआ चालक कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम। गोशाला की स्थिति सुधारने के लिए प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 05:09 PM (IST)
आगरा के हाईवे पर गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 32 को कराया मुक्त
गोशाला की स्थिति सुधारने के लिए प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया।

आगरा, जागरण संवाददाता। पुलिस-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद गोकशों का दुस्साहस जारी है। वह गोवंश की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। शनिवार को फीरोजाबाद की ओर से आते कंटेनर में गोवंश होने की सूचना पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने उसका पीछा कर लिया। चालक कंटनेर को शाहदरा चुंगी पर खड़ा करके भाग गया। कंटनेर में बंद 29 गोवंश को मुक्त कराने के बाद आक्रोशित महासभा के पदाधिकारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।

घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को गोकशों द्वारा फीरोजाबाद की ओर से कंटेनर में गोवंश लाने की सूचना मिली। पदाधिकारियों ने झरना नाले पर घेराबंदी कर ली। कंटनेर को रोकने पर चालक उसे लेकर भागने लगा। पीछा करने पर चालक कंटनेर को शाहदरा चुंगी ओवरब्रिज पर खड़ा करके चालक भाग गया। कंटेनर को खोला तो उसमें 29 गोवंश थे। इससे आक्रोशित अखिल भारत हिंदू महासभा के संजय जाट, रौनक ठाकुर, जितेंद्र कुशवाह आदि ने शाहदरा चुंगी हाईवे पर जाम लगा दिया।

एत्माद्दौला थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पदाधिकारियों ने अधिकारियों को फोन पर गोवंश की तस्करी के बारे में जानकारी दी।

एसपी सिटी द्वारा मुकदमा दर्ज कर कंटेनर चालक व गोवंश तस्करी से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों ने जाम खोला। मामले में रौनक ठाकुर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाईंपुर गोशाला में गोवंशों की मौत से आक्रोशित पदाधिकारियों ने दिया धरना

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया पदाधिकारी कंटनेर को लेकर सिकंदरा के बाईंपुर स्थित शांति नंदी गोशाला पर लेकर गए थे। गोशाला में रखे गए गोवंश की हालत देखकर आक्रोश फैल गया। इनमें कई गोवंश की मौत हो गई थी। मौके पर सिकंदरा थाने का फोर्स पहुंच गया। धरने पर बैठे पदधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की मांग की। वहां पहुंचे एसीएम प्रथम को महासभा के पदाधिकारियों ने गोशाला में गोवंश की स्थिति को दिखाया। संजय जाट ने कहाकि गोशाल की स्थिति सुधारने के लिए प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। गोशाला पर धरना देने वालों में मीना दिवाकर, रौनक ठाकुर, जितेंद्र कुशवाह, मनीष पंडित, सुशील, नितेश आदि थे। 

chat bot
आपका साथी