कस्टमर केयर पर फोन करते ही आगरा के युवक के खाते से निकल गए 92 हजार रुपये

साइबर शातिर का शिकार हुआ कमला नगर का युवक। गूगल से खोजा था कस्टमर केयर का नंबर। कमला नगर थाने के बल्केश्वर स्थित लोहिया नगर निवासी मोहित शर्मा धोखाधड़ी के शिकार हुए। साइबर सेल जुटी मामले की पड़ताल में।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 01:26 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 01:26 PM (IST)
कस्टमर केयर पर फोन करते ही आगरा के युवक के खाते से निकल गए 92 हजार रुपये
आगरा के युवक के खाते से एक झटके में 92 हजार रुपये पार हो गए।

आगरा, जागरण संवाददाता। गूगल से खोजे कस्टमर केयर नंबर पर बात करते ही आगरा के युवक के खाते से 92 हजार रुपये साइबर शातिर ने निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन करने से पहले उसे परख लें।

कमला नगर थाने के बल्केश्वर स्थित लोहिया नगर निवासी मोहित शर्मा धोखाधड़ी के शिकार हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बचत खाते से कुछ रकम कट गई थी। इसके बारे में जानने के लिए उन्होंने गूगल से बैंक के कस्टमर केयर का टोल फ्री नंबर लिया। उस नंबर पर बात की कहा गया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहे हैं। उसे खोलने के एक घंटे बाद खाते से संबंधित जानकारी मिल जाएगी।

लिंक को खोलने के आधा घंटे बाद उनके मोबाइल पर खाते से 92 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इस पर वह बैंक गया, अपना खाता बंद कराया। खाते से निकाली गई रकम के बारे में जानकारी की। यह रकम बिहार के किसी खाते में स्थानांतरित हुई है। पीड़ित ने कमला नगर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने इसे साइबर सेल भेजा है।

chat bot
आपका साथी