Dadi Became Spy: ठगों की तहकीकात को जासूस बन गईं 73 साल की दादी, जानिए कैसे लगाया बदमाशों का सुराग

Dadi Became Spy आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र का है मामला पांच महीने पहले वृद्ध महिला के साथ हुई थी ठगी। पुलिस ने न सुनी तो खुद ही जुट गयीं ठगों की तलाश में। अखबार पढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर भी रख रही हैं निगाह।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:47 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:48 PM (IST)
Dadi Became Spy: ठगों की तहकीकात को जासूस बन गईं 73 साल की दादी, जानिए कैसे लगाया बदमाशों का सुराग
सिटी स्टेशन रोड घटिया निवासी 73 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी महावीर प्रसाद।

आगरा, अली अब्‍बास। कोराेना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के डर से जहां 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर से बाहर कदम रखने में डर रहे हैं। लोगों के बीच और भीड़भाड़ से परहेज कर रहे हैं। वहीं 73 साल की दादी अपने साथ ठगी करने वालों तक पहुंचने के लिए पांच महीने से अपने स्तर से तहकीकात करने में लगी हैं। पुलिस से मदद मांगने की जगह खुद ही ठगी करने के आरोपितों को अपने हाथों से पकड़वाकर सजा दिलाना चाहती हैं। शनिवार को दादी एत्माद्दौला थाने पहुंच गयीं।

हुआ यूं कि सिटी स्टेशन रोड घटिया निवासी 73 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी महावीर प्रसाद, तीन जून की सुबह बाजार सामान लेने गई थी। उन्हें बीपी आयल वाली गली में एक शातिर रोक लिया। उनसे फीरोजाबाद जाने का रास्ता पूछने लगा। इसी दौरान शातिर का दूसरा साथी भी वहां आ गया। शातिरों ने अपने पास लाखों रुपए बताकर महिला को अपनी बातों के जाल में उलझा लिया। इसके बाद पता पूछने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। पुष्पा देवी के कुंडल और टॉप के अलावा साढ़े आठ हजार रुपये निकलवा लिए। बदले में पांच सौ के नोट की गड्डी दिखाकर गारंटी बतौर पुष्पा देवी के हाथ में दे दिए। इसके बाद उनके जेवरात उतरवा करके एक रुमाल में बांध कर उनके बैग में डाल दिए। पुष्पा देवी कुछ समझ पाती दोनों शातिर वहां से फरार हो गए।

शातिरों के जाने के बाद उन्होंने अपना बैग चेक किया तों रूमाल में कागज की गड्डी थी। घर लौटकर इसकी जानकारी स्वजनों को देी। इसके बाद चार जून को हरीपर्वत थाने में तहरीर दी। पुष्पा देवी के अनुसार पुलिस जब शातिरों को नहीं खोज सकी। उन्होंने तय किया कि वह खुद तहकीकात करके आरोपितों का पता लगाएंगी। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप देंगी। तीन दिन पहले बल्केश्वर निवासी महिला के साथ भी उसी अंदाज में वारदात हुई। अखबार और सोशल मीडिया सेे इसकी जानकारी होने पर पुष्पा देवी शनिवार को एत्माद्दोला अपने पति महावीर को लेकर पहुँच गई। पुलिस को बुजुर्ग दंपती के आने का कारण पता चला तो वह उनसे काफी प्रभावित हुई। दंपती को शातिरों के मिले सीसीटीवी फुटेज और वीडियाे दिखाया। पुष्पा देवी ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ ठगी करने वाले शातिर वहीं हैं, जिन्होंने उन्हें निशाना बनाया था।

अखबार पढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर रहती हैं सक्रिय

जानकारी के महावीर जी ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी हर दिन अखबार पढ़ती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैैंैं। उसी के माध्यम से जानकाारी होने पर वह थाने पहुंचे थे। 

chat bot
आपका साथी