Suicide Case in Agra: आगरा में बीमारी से परेशान 72 साल के बुजुर्ग ने गोली मारकर की खुदकुशी

Suicide Case in Agra शाहगंज के केदार नगर की घटना डेढ़ साल पहले हुआ था ट्यूमर का आपरेशन। पूर्व फाैजी और डाक विभाग से सेवानिवृत्त थे बुजुर्ग। गले में पड़ी नली के जरीये दिया जाता था भाेजन। चलने फिरने में भी होने लगी थी दिक्कत।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:08 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:08 PM (IST)
Suicide Case in Agra: आगरा में बीमारी से परेशान 72 साल के बुजुर्ग ने गोली मारकर की खुदकुशी
पूर्व फौजी और डाक विभाग से सेवानिवृत थे खुदकशी करने वाले बुजुर्ग।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के शाहगंज के केदार नगर में मंगलवार को बीमारी से परेशान 72 साल के बुजुर्ग ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह डेढ़ साल से बीमारी से जूझ रहे थे। गले में पड़ी नली के द्वारा उन्हें खाना दिया जा रहा था।

केदार नगर के रहने वाले 72 साल के सुनहरी लाल शर्मा पूर्व फौजी थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने डाक विभाग में नौकरी की। वहां से भी सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रह रहे थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। दो बेटे इंजीनियनर हैं, एक विदेश में रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बेटों ने सुनहरी लाल शर्मा के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन कमरे में पहुंचे। उनका खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उन्होने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मारी थी।

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को स्वजन ने बताया कि सुनहरी लाल करीब डेढ़ साल से बीमारी से जूझ रहे थे। उनका ट्यूमर का आपेरशन किया गया था। डाक्टराें ने जिसके बाद उनके गले में नली डाल दी थी। जिसके माध्यम से भोजन दिया जाता था। बुजुर्ग को चलने फिरने में भी दिक्कत होने लगी थी। कई दिन से नली से दिया जाने वाला भोजन भी गले में आ जाता था। उनकी दिक्कत को देखते हुए डाक्टरों से दिखाने के लिए समय भी ले लिया था।

मगर, इससे पहले ही मंगलवार की सुबह उन्होंने खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर शाहगंज सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि बुजुर्ग की खुदकुशी का कारण बीमारी है। 

chat bot
आपका साथी