Coronavirus Vaccine: आगरा में 6. 30 लाख लोगों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच, नहीं हुई कोई समस्या

Coronavirus Vaccine 16 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण युवाओं में वैक्सीन के लिए उत्साह। वैक्सीन लगवाने वालों को कोरोना संक्रमित होने पर भी नहीं हुई कोई समस्या। सबसे पहले डाक्टर पैरामेडिकल स्टाफ फ्रंटालाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई गई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:31 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:31 AM (IST)
Coronavirus Vaccine: आगरा में 6. 30 लाख लोगों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच, नहीं हुई कोई समस्या
सुरक्षा कवच मिलने के बाद कोरोना संक्रमित हुए मरीजों को कोई समस्या नहीं हुई।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना से जंग में 6. 30 लाख लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इन्हें कोई समस्या नहीं हुई है। वहीं, वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिलने के बाद कोरोना संक्रमित हुए मरीजों को कोई समस्या नहीं हुई। अधिकांश मरीजों को हास्पिटल में भी भर्ती नहीं करना पडा। 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। सबसे पहले डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, फ्रंटालाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 60 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगी। अब 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लग रही है। 6 .30 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। मगर, कोई परेशानी नहीं हुई है।

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या हुई कम

बुधवार को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या कम रही। शहर और देहात कके 52 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन ने बताया कि 7695 ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वहीं, 1040 के दूसरी डोज लगी। इस तरह 8735 लोगों के वैक्सीन लगाई गई। हर रोज 10 से 12 हजार लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही थी। मगर, बुधवार को संख्या कम रही।

गुरुवार तक ही स्लाट हुए हैं बुक

18 से 44 की उम्र के लोगों के वैक्सीन लगवाने के लिए रविवार को सोमवार से शनिवार तक के स्लाट बुक किए जाते हैं। मगर, इस बार गुरुवार तक के ही स्लाट बुक हुए हैं। गुरुवार को आगे के स्लाट बुक करने का विकल्प खोला जा सकता है।

वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। कोविड हास्पिटल में जाकर मरीजों का इलाज करने से संक्रमित हो गया। वायरल लोड भी अधिक था लेकिन कोई परेशानी नहीं हुई। होम आइसोलेशन में ठीक हो गया।

डा संजय काला, प्राचार्य एसएन मेडिकल कालेज

वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। कोई समस्या नहीं हुई। वैक्सीन लगने के बाद बुखार आम है। हाथ में दर्द रह सकता है, लेकिन यह 24 घंटे में ठीक हो जाता है।

डा आरसी पांडेय, सीएमओ 

chat bot
आपका साथी