Ambedkar University Agra: पांच दिन में 560 कालेजों ने लगभग 2.25 लाख अंकतालिकाएं की प्राप्त

Ambedkar University Agra लंबित अंकतालिकाओं का संशोधन कर आंबेडकर विश्वविद्यालय ने तैयार की थी 260000 अंकतालिकाएं 354 कालेज अभी शेष। कालेज किसी भी कार्य दिवस में पं. दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में संपर्क कर अंकतालिकाएं प्राप्त कर सकते हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:57 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 02:57 PM (IST)
Ambedkar University Agra: पांच दिन में 560 कालेजों ने लगभग 2.25 लाख अंकतालिकाएं की प्राप्त
आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंकतालिका आवंटन का पहला चरण पूरा हो गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंकतालिका आवंटन का पहला चरण पूरा हो गया है। मंगलवार से अब तक यानी पांच दिनों में 560 कालेज लगभग 2.25 लाख अंकतालिकाएं ले जा चुके हैं। 354 कालेज अभी रह गए हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में लंबित अंकतालिकाओं को संशोधित कर वितरण के निर्देश कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने दिए थे। उसके बाद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की टीम तैयार की गई, जिसने समस्याओं का वर्गीकरण कर संशोधन का काम शुरू किया। 260000 अंकतालिकाएं संशोधित की गईं। कालेज कोड के अनुसार अंकतालिकाएं आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। 601 कालेज कोड वाले कालेजों को शुक्रवार व शनिवार को बुलाया गया था। शनिवार तक जिन कालेजों ने अंकतालिकाएं प्राप्त कर ली हैं, उनकी संख्या 560 है। समन्वयक प्रो. यूसी शर्मा ने बताया कि छूटे हुए कालेजों के लिफाफे विश्वविद्यालय में रखे हुए हैं। यह कालेज किसी भी कार्य दिवस में पं. दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में संपर्क कर अंकतालिकाएं प्राप्त कर सकते हैं।

अब तक आएगा टेक्निकल पाठ्यक्रमों के छात्रों का नंबर

विश्वविद्यालय द्वारा अब तक मुख्य परीक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों की लंबित अंकतालिकाओं का संशोधन कराया गया है। अब टेक्निकल पाठ्यक्रमों की अंकतालिकाओं पर नजर है। अब उन हजारों छात्रों को अंकतालिकाएं दी जाएंगी, जो जो सालों से अंकतालिका न मिलने के कारण परेशान होकर विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विभागों की राजनीति और कर्मचारियों के रवैये का असर इन छात्रों के करियर पर पड़ रहा है।कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों को अंकतालिकाओं व डिग्री से होने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। 

chat bot
आपका साथी