खूब खोजा लेकिन नहीं मिला पता, ऐसे 46 और शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्‍त Agra News

पुलिस को नहीं मिलेे लाइसेंसियों के पते। एडीएम सिटी ने निरस्तीकरण का जारी किया नोटिस।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 10:02 AM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 10:02 AM (IST)
खूब खोजा लेकिन नहीं मिला पता, ऐसे 46 और शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्‍त Agra News
खूब खोजा लेकिन नहीं मिला पता, ऐसे 46 और शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्‍त Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर के 46 शस्त्र लाइसेंसियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। एडीएम सिटी केपी सिंह ने लाइसेंसियों को 28 सितंबर की मोहलत देते हुए निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। जवाब न देने पर इन सभी लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा।

जिले में 48 हजार शस्त्र लाइसेंसी हैं। पुलिस जांच में बड़ी संख्या में लाइसेंसियों के पतेे नहीं मिले। लाइसेंसियों के घरों पर भेजे गए नोटिस भी वापस लौट आए। तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने इसकी रिपोर्ट डीएम एनजी रवि कुमार को भेजी थी। डीएम के आदेश पर एडीएम प्रोटोकॉल, एडीएम सिटी सहित अन्य अफसरों की कोर्ट में शस्त्र लाइसेंस के वाद चल रहे हैं। पिछले दिनों लाइसेंसियों का पता न मिलने पर एडीएम प्रोटोकॉल मंजूलता ने 34 लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि 46 लाइसेंसियों को नोटिस जारी किया गया है। पता न मिलने पर इनके लाइसेंस को निलंबित किया जा चुका है। अब निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। सबसे अधिक लाइसेंसी छत्ता थाना के हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में 14 लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी