CoronaVirus in Agra: खाकी पर कोरोना का वार, आगरा के 33 पुलिसकर्मी संक्रमित

CoronaVirus in Agra सभी होम क्वारंटीन किए गए। परिवार के सदस्यों की भी हो रही जांच। एहतियात के लिए पुलिस लाइन में बनाए आइसोलेशन वार्ड। पिछले वर्ष लाकडाउन के दौरान ड्यूटी देते हुए 176 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए थे। कुछ पुलिसकर्मियों की जान भी चली गई थी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:51 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:51 PM (IST)
CoronaVirus in Agra: खाकी पर कोरोना का वार, आगरा के 33 पुलिसकर्मी संक्रमित
पिछले वर्ष लाकडाउन के दौरान ड्यूटी देते हुए 176 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए थे।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण के दौर में पुलिसकर्मी फ्रंट फुट पर हैं। ऐसे में जिले में 33 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमण के मामले बढ़ते देखकर पुलिस लाइन में दो बैरकों को आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर यहां भी आइसोलेशन में पुलिसकर्मियों को रखा जाएगा।

पिछले वर्ष लाकडाउन के दौरान ड्यूटी देते हुए 176 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए थे। कुछ पुलिसकर्मियों की जान भी चली गई थी। अब फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने पर पुलिसकर्मी भी चपेट में आने लगे हैं। 33 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। किसी में लक्षण नहीं हैं तो किसी में नजर आ रहे हैं। इनमें सिपाही से लेकर निरीक्षक तक शामिल हैं। पुलिसकर्मियों को फिलहाल होम क्वारंटीन किया गया है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पुलिस लाइन में दो बैरकों को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अभी यहां किसी को भर्ती नहीं किया गया है। अगर, किसी को रखा जाएगा तो उसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। खाने पीने से लेकर दवा का इंतजाम होगा। पुलिसकर्मियों के परिवार का भी ख्याल रखा जा रहा है। उनकी जरूरत को पूरा कर रहे हैं। जो पुलिसकर्मी संक्रमित निकल रहे हैं, उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जा रही है। पुलिस लाइन में एक साथ दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद से हड़कंप सा मच गया है। अब हर पुलिसकर्मी विगत वर्ष का अनुभव देखते हुए अतिरिक्त एहतियात बरतने की बात कर रहा है। 

chat bot
आपका साथी