Hindi Sevi Samman: केंद्रीय हिंदी संस्‍थान ने की घोषणा, हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे 26 विद्वान

केंद्रीय हिंदी संस्थान ने की 12 श्रेणी में पुरस्कार की घोषणा। अमेरिका फीजी श्रीलंका सहित देश विदेश के विद्वान किए जाएंगे सम्मानित। सम्‍मान समारोह की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। वर्ष 2018 का हिंदी सेवी सम्‍मान समारोह होगा इस वर्ष।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:37 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:37 AM (IST)
Hindi Sevi Samman: केंद्रीय हिंदी संस्‍थान ने की घोषणा, हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे 26 विद्वान
केंद्रीय हिंदी संस्‍थान आगरा ने हिंदी सेवी सम्‍मान के लिए चयनित नामों की घोषणा की है। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। हिंदी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित अवार्डों की घोषणा हो चुकी है। केंद्रीय हिंदी संस्‍थान द्वारा हर वर्ष हिंदी सेवी सम्‍मान प्रदान किए जाते हैं। ये उन विद्वानों को प्रदान किया जाता है, जो आज भी भाषा की साधना में लीन हैं और उसे उत्‍कृष्‍टता प्रदान के लिए सेवारत हैं। केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा मंगलवार को 12 श्रेणियों में हिंदी सेवी सम्मान 2018 से सम्मानित किए जाने वाले 26 विद्वानों के नाम की घोषणा की है। इसमें अमेरिका, श्रीलंका, फिजी सहित देश विदेश के विद्वान शामिल हैं।

आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के विकास, प्रचार प्रसार और प्रोत्साहन के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान काम कर रहा है। हिंदी सेवी सम्मान योजना के तहत हिंदी के लिए कार्य करने वाले विद्वानों को सम्मानित किया जाता है। निदेशक प्रो. बीना शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 के लिए हिंदी सेवी सम्मान के लिए 26 विद्वानों को चुना गया है। यह पुरस्कार 12 श्रेणियों में दिए जाएंगे। गंगा शरण सिंह पुरस्कार के चार विद्वानों को चयनित किया गया है। अन्य श्रेणी में दो दो विद्वानों को पुरस्कार दिया जाएगा। अभी पुरस्कार वितरण की तिथि निर्धारित नहीं हुई है।

गंगा शरण सिंह पुरस्कार

1. श्रीमती के. श्रीलता (केरल)

2. श्री बलवंत जानी (गुजरात)

3. श्री एल. वी. के. श्रीधरन (तमिलनाडु)

4. श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र (उड़ीसा)

गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार

1. श्री अनंत विजय (बिहार, वर्तमान में दैनिक जागरण नोएडा में कार्यरत )

2. श्री हेमंत शर्मा (बनारस)

आत्माराम पुरस्कार

1. श्री कृष्ण कुमार मिश्र (जौनपुर)

2. श्री प्रेमव्रत शर्मा (गाजियाबाद)

सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार

1. श्री बालस्वरूप राही (दिल्ली)

2. श्री माधव कौशिक (हरियाणा)

महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार

1. श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय (मध्यप्रदेश)

2. श्री जयप्रकाश (चंडीगढ़)

डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार

1. श्री हाइंस वरनर वैसलर (जर्मनी)

2. श्री शरणगुप्त वीरसिंह (श्रीलंका)

पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार

1. स्वामी संयुक्तानंद (फिजी)

2. दुश्री मृदुल कीर्ति (अमेरिका)

सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार

1. श्री जीत सिंह जीत (दिल्ली)

2. श्री रवींद्र सेठ (गाजियाबाद)

दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार

1. श्री सच्चिदानंद जोशी (मध्य प्रदेश)

2. श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी (राजस्थान)

स्वामी विवेकानंद पुरस्कार

1. श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव (मध्य प्रदेश)

2. सुश्री सरोज बाला (पंजाब)

पंडित मदन मोहन मालवीय पुरस्कार

1. श्री अतुल कोठारी (गुजरात)

-2. श्री राजकुमार भाटिया (दिल्ली)

राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार

1. श्री रमेश चंद्र नागपाल (गाजियाबाद)

2. श्री शैलेंद्र कुमार अवस्थी (लखनऊ)

chat bot
आपका साथी