48 घंटे में मनमानी वसूली की 26 शिकायत

हास्पिटल में लिया जाएगा निर्धारित शुल्क कार्रवाई के डर से निजी कोविड हास्पिटल संचालकों में बनी सहमति शिकायत प्रकोष्ठ की जांच के बाद वसूला गया अधिक चार्ज भी कराए जाए वापस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:35 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:35 AM (IST)
48 घंटे में मनमानी वसूली की 26 शिकायत
48 घंटे में मनमानी वसूली की 26 शिकायत

आगरा, जागरण संवाददाता। निजी कोविड हास्पिटलों में 48 घंटे में मनमानी वसूली की 26 शिकायतें आइएमए, आगरा द्वारा गठित शिकायत प्रकोष्ठ को मिली हैं। शिकायतों की संख्या बढ़ने और कार्रवाई के डर से निजी कोविड हास्पिटल संचालक शासन द्वारा निर्धारित चार्ज पर मरीजों का इलाज करने के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं, आइएमए के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अतिरिक्त चार्ज तीमारदारों को वापस करने की मांग की है। निजी कोविड हास्पिटलों में कोरोना संक्रमित मरीजों से 50 से 80 हजार रुपये हर रोज चार्ज किए गए। 20 से 25 हजार की दवाएं और 5 से 10 हजार की जांच कराई गईं। हास्पिटल के बिल और इलाज संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए आइएमए, आगरा द्वारा गठित शिकायत प्रकोष्ठ के हेल्प लाइन नंबर पर 48 घंटे में 26 शिकायतें आई हैं। इन सभी से सुबूत के साथ लिखित शिकायत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद पांच सदस्यीय शिकायत प्रकोष्ठ जांच करेगी। जांच में तीमारदार से अधिक चार्ज लेने की पुष्टि होती है तो आइएमए, आगरा के पदाधिकारियों के सामने रिपोर्ट रखी जाएगी। वरिष्ठ सदस्यों और पूर्व पदाधिकारियों ने अतिरिक्त चार्ज को वापस करने की मांग रखी है। इस पर अभी विचार किया जा रहा है। उधर, निजी कोविड हास्पिटल शासन द्वारा निर्धारित चार्ज को कम बता रहे थे। आइएमए, आगरा के एक गुट ने इसका विरोध किया, तर्क दिए कि शासन द्वारा निर्धारित चार्ज सही हैं। इसके बाद निजी कोविड हास्पिटल संचालक निर्धारित चार्ज पर इलाज करने के लिए तैयार हो गए हैं। निजी कोविड हास्पिटल में शासन द्वारा निर्धारित चार्ज ही लिए जाएंगे। इसमें सामान्य दवाएं और आक्सीजन भी शामिल हैं।

डा. राजीव उपाध्याय, अध्यक्ष, आइएमए, आगरा

chat bot
आपका साथी