UP Panchayat Election 2021: आगरा में ग्राम पंचायत सदस्यों के 2268 पद रह गए रिक्त

UP Panchayat Election 2021 अधिक फतेहाबाद ब्लाक में रह गए पद खाली। एत्मादपुर और खंदौली ब्लाक में एक भी पद रिक्त नहीं। तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी हो गई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:07 PM (IST)
UP Panchayat Election 2021: आगरा में ग्राम पंचायत सदस्यों के 2268 पद रह गए रिक्त
मंगलवार को पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे कम ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह रहा। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस बार ग्राम पंचायत सदस्यों के 9180 पदों के सापेक्ष 2268 पद रिक्त रह गए हैं। इन पदों पर किसी ने आवेदन ही नहीं किया। 6408 पदों पर पहले ही निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं।

तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी हो गई। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों के 504 पदों का भी चुनाव शामिल था। अंतिम परिणाम के बाद जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के सबसे अधिक पद फतेहाबाद ब्लाक में रिक्त रह गए हैं। यहां 356 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली हैं। अछनेरा और शमसाबाद में 206-206 पद रिक्त रह गए हैं। जिले में एत्मादपुर और खंदौली दो ऐसे ब्लाक हैं, जहां ग्राम पंचायत सदस्य का एक भी पद रिक्त नहीं है।

फैक्ट 

9180 पद हैं ग्राम पंचायत सदस्य के

6408 पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव

504 पदों के लिए हुआ था मतदान

2268 पदों पर खड़े ही नहीं हुए प्रत्याशी

ब्लाक कुल पद निर्विरोध चुनाव निर्वाचन रिक्त पद

एत्मादपुर 603 562 41 0

खंदौली 567 547 20 0

फतेहाबाद 892 473 63 356

शमसाबाद 781 526 49 206

जगनेर 426 279 9 138

खेरागढ़ 490 334 16 140

सैंया 590 366 41 183

बरौली अहीर 769 619 63 87

बिचपुरी 409 340 38 31

अकोला 514 291 34 189

अछनेरा 716 495 15 206

फतेहपुर सीकरी 728 510 26 192

बाह 634 344 33 257

पिनाहट 484 326 41 117

जैतपुर कलां 577 396 15 166 

chat bot
आपका साथी